फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   lockdown bike riders punished

2294 वाहन चालकों के चालान कर वसूला 61.47 लाख का जुर्माना

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 12 Apr 2020 11:21 PM IST
विज्ञापन
lockdown bike riders punished
लॉकडाउन की उलंघना करने वालों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए अंबाला पुलिस अब तक 154 मामले दर्ज कर 201 आरोपियों को गिरफ्तार कर चुकी है। बावजूद इसके लोग सबब लेने का नाम नहीं ले रहे। खुद की जान तो खतरे में डाल ही रहे हैं दूसरों की जान भी दाव पर लगाने का काम कर रहे हैं। अंबाला जिले में अभी तक 253 वाहनों को जब्त करते हुए, 2294 वाहनों के चालान किए गए हैं। इनसे 61 लाख 47 हजार 05 सौ रूपये जुर्माना भी वसूल किया गया है। शहजादपुर में बड़ागढ़ के पास आरोपी रूबल व राहुल गांव साबापुर थाना सढौरा जिला यमुनानगर को गिरफ्तार किया गया। छावनी के रामकिशन कालोनी में 24 बोतल बेचने के मामले के आरोपी निशांत कुमार, गांव घेल कलां में दुकान खोलने के आरोपी हरकेश कुमार, गांव सौंडा के पास गुरदीप सिंह, प्रदीप सिंह निवासी जलबेहड़ा व रमन निवासी गांव मोहड़ा को गिरफ्तार किया।
विज्ञापन

एक अन्य मामले में थाना सदर अंबाला के क्षेत्र गुरूद्वारा चौक सेक्टर 9/10 शहर के पास लॉकडाउन के दौरान बिना किसी आवश्यक कार्य के मोटरसाईकिल पर बाहर घूमने के आरोपी सागर निवासी सेक्टर-10 हाउसिंग बोर्ड, गांव तमनौली थाना में ठीकरी पहरे के दौरान मारपीट करने और बिना किसी जरूरी कार्य के बाहर घूमने के आरोपी लवजीत, गुरदीप उर्फ मोन्टी कुलविन्द्र सिंह, जसविन्द्र सिंह व अमरजीत निवासी तमनौली, गांव ब्राह्मण माजरा में अभिषेक व सुनील कुमार, शहर के क्षेत्र सर्कुलर रोड दो-खम्बा चौक से अनिल कुमार, खुरचली उर्फ राजू, आशू, सुनील कुमार वासीयान जोगीवाड़ा व गुरप्रीत निवासी त्रिवेणी रोड अंबाला शहर को गिरफ्तार किया।अमीत व चिराग वासीयान काजीवाड़ा, गौरव निवासी जोगीवाड़ा, प्रवीन उर्फ सोनू निवासी हरि पैलेस अंबाला शहर, आकाश व रोहित वासी अशोक विहार अंबाला शहर व शिवम उर्फ बाबू निवासी नाहान हाउस, शराब की बोतलों के साथ धीरज कुमार निवासी छोटा बाजार को गिरफ्तार किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed