फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   lockdown, anil vij on face mask

अब बिना मुंह ढके घर से बाहर निकले तो कटेगा चालान: विज

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 12 Apr 2020 11:21 PM IST
विज्ञापन
lockdown, anil vij on face mask
कोरोना वायरस का संक्रमण बढ़ने के कारण लॉकडाउन में सरकार ने सख्ती कर दी है। हरियाणा में अब कोई भी अपने घर से बाहर बिना मुंह ढके बाहर निकलता है तो उसका चालान किया जाएगा। यह आदेश खुद स्वास्थ्य एवं गृहमंत्री अनिल विज ने दिए। विज ने कहा मास्क का मतलब बाजार का मास्क पहनने से बिल्कुल नहीं है। लोग कपड़े व चुन्नी से मुंह को ढक कर बाहर निकल सकते हैं, लेकिन उन्हें मुंह ढके बिना बाहर नहीं निकलना है। साथ ही विज ने निर्देश दिए कि जब तक कोरोना महामारी खत्म नहीं हो जाती, तब तक सैनिटाईजेशन का काम बिल्कुल नहीं रुकना चाहिए। हर गली हर मोहल्ले में सैनिटाईजेशन अनिवार्य है। विज ने सफाई कर्मचारियों के काम को सराहते हुए कहा प्रदेश में अब तक जो काम सफाई कर्मचारियों ने किया उससे कोरोना को रोकने में बहुत बड़ा योगदान मिला है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed