फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   List of 15 Defaulters Who Failed to Pay Property Tax Released

Ambala News: संपत्ति कर जमा न करवाने वाले 15 बकायेदारों की सूची जारी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 27 Mar 2026 02:56 AM IST
विज्ञापन
List of 15 Defaulters Who Failed to Pay Property Tax Released
अंबाला। संपत्ति कर ने देने वाले बड़े बकायेदारों के खिलाफ कैंटोनमेंट बोर्ड ने अब सख्त कार्रवाई करने का फैसला किया है। बोर्ड ने तीन बार नोटिस और रिमाइंडर भेजने के बाद भी टैक्स जमा न कराने वाले 15 बड़े बकायेदारों की सूची जारी कर दी है। अब इन बकायेदारों के नाम सेना अस्पताल के पास लगी बड़ी स्क्रीन पर सार्वजनिक रूप से प्रदर्शित किए जाएंगे। वहीं, बोर्ड ने चेताया है कि अगर बकायेदारों ने दो दिन के अंदर लंबित संपत्ति कर नहीं जमा करवाया तो इनके खिलाफ आगामी कार्यवाही अमल में लाई जाएगी।
विज्ञापन

कैंटोनमेंट बोर्ड के रिकॉर्ड के अनुसार, इन 15 डिफाल्टरों पर बोर्ड का लगभग 30 लाख रुपये का संपत्ति कर बकाया है। बोर्ड अधिकारियों का कहना है कि बकाया वसूली के लिए संबंधित पक्षों को रिमाइंडर भेजे गए, लेकिन उनकी ओर से टैक्स जमा करने में कोई रुचि नहीं दिखाई गई। बार-बार की अनदेखी के बाद अब बोर्ड ने अंतिम नोटिस जारी किया है।
विज्ञापन



सार्वजनिक होंगे नाम
बोर्ड के फैसले के मुताबिक, बकायेदारोंको सामाजिक रूप से शर्मिंदगी झेलनी पड़ सकती है, क्योंकि उनके नाम शहर के व्यस्ततम इलाके सेना अस्पताल के पास वाली स्क्रीन पर प्रदर्शित होंगे। इसके साथ ही, बोर्ड की टीम जल्द ही फील्ड में उतरकर इन बकायेदारों के बिजली और पानी के कनेक्शन काटने की कार्रवाई शुरू करेगी। यदि इसके बाद भी भुगतान नहीं किया गया, तो संबंधित संपत्तियों को सील करने की प्रक्रिया अमल में लाई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


बॉक्स
ये हैं संपत्तियां
कैंटोनमेंट बोर्ड के अधीन जिन संपत्तियों पर लाखों रुपये का संपत्ति कर बकाया है। वो संपत्तियां बोर्ड के पॉश क्षेत्र में स्थित हैं। इनमें कुछ बंगलों माल रोड पर तो कुछ स्टाफ रोड पर हैं। इसके अलावा एलन बाइलाइन, बैंक रोड, अलेक्जेंडर रोड, आरएचए बाजार व शहजादा मंडी के क्षेत्र शामिल हैं।



बकायेदारों का संपत्ति कर
माल रोड पर स्थित बंगला नंबर 099 पर 6,18, 968 रुपये संपत्ति कर बकाया है। इसी प्रकार बंगला नंबर 023/ए पर 5.72 लाख , बंगला नंबर 059 माल रोड पर 3.17 लाख, बंगला नंबर 0108 पर 2.76 लाख, एलन बाइलाइन पर बंगला नंबर 0147 पर 2.25 लाख, बैंक रोड बंगला नंबर 096 पर 1.20 लाख, अलेक्जेंडर रोड पर बंगला नंबर 0151/ए 74,263 रुपये, बंगला नंबर 0117/4-5 पर 59,798 रुपये, बंगला नंबर 0110/1-2/ए पर 55,382 रुपये, बैंक रोड बंगला नंबर 095/1 पर 48,477, आरएचए बाजार में मकान नंबर 630-631/ए,646-648 पर 64,955 रुपये, मकान नंबर O567-567-ए पर 64,227, मकान नंबर O565/1 पर 52,753 रुपये, मकान नंबर O561/1 पर 62, 829 रुपये और शहजादा मंडी में मकान नंबर 066 पर 57,332 संपत्ति कर बकाया है।



बार-बार मौका देने के बावजूद बकायेदारों ने टैक्स जमा नहीं किया है। राजस्व की हानि बर्दाश्त नहीं की जाएगी। 15 डिफाल्टरों की सूची तैयार है, उन्हें अंतिम नोटिस देकर दो दिन का समय दिया गया है। इसके बाद उनके खिलाफ सीलिंग और कनेक्शन काटने जैसी कड़ी कार्रवाई तुरंत शुरू कर दी जाएगी।
- राहुल आनंद शर्मा, सीईओ, कैंट बोर्ड।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed