फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Like the city, there is a demand to build a chamber in Cantt as well.

Ambala News: सिटी की तरह कैंट में भी चैंबर बनाने की मांग

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 10 Dec 2025 02:41 AM IST
विज्ञापन
Like the city, there is a demand to build a chamber in Cantt as well.
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

अंबाला। सिटी की तर्ज पर अंबाला कैंट में भी वकीलों के लिए चैंबर होने चाहिए, वहीं नोटरी और टाइप राइटरों सहित अन्य कर्मचारियों के लिए भी कार्यालय बनने चाहिए। इस समस्या को लेकर अंबाला कैंट बार एसोसिएशन की तरफ से हाईकोर्ट में जनहित याचिका दायर की गई है ताकि वकीलों सहित अन्य लोगों को सुविधा मिल सके।
हाईकोर्ट में याचिका के तहत सिटी कोर्ट का हवाला दिया गया है कि वहां पर प्रत्येक वकील के लिए चैंबर की सुविधा उपलब्ध है, जहां वो लोगों से मामलों पर विचार-विमर्श करते हैं। इसके अलावा डीड राइटरों सहित नोटरी आदि के लिए भी दुकानों के रूप में एक कॉम्पलेक्स बनाया गया है। यहीं पर सभी के लिए शौचालय, पीने के पानी और खानपान के लिए कैंटीन की भी व्यवस्था है।
विज्ञापन

कैंट में नहीं सुविधा
कैंट की तहसील में अब भी कुछ कार्यालय खाली पड़े हुए हैं। इसके अलावा तहसील परिसर में भी काफी खाली और अतिरिक्त जगह है, जहां वकीलों के चैंबर सहित अन्य कार्यालय बनाए जा सकते हैं, दूसरी तरफ मौजूदा समय में जिस निजी जमीन पर वकील, नोटरी और डीड राइटर बैठकर काम कर रहे हैं, वहां न तो पक्की छत है, न शौचालय और न खाने-पीने की सुविधा, जो भी लोग यहां अपने काम से आते हैं या तो उन्हें धूप में खड़े रहना पड़ता है या फिर अपनी गाड़ी में बैठकर इंतजार करना पड़ता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed