फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Lightning will flash, strong wind will blow

Ambala News: चमकेगी बिजली, चलेगी तेज हवा

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 05 May 2025 12:37 AM IST
विज्ञापन
Lightning will flash, strong wind will blow
अंबाला सिटी। पिछले कई दिनों से गर्मी कम पड़ने से लोगों को राहत मिल रही है। रविवार को भी धूप तो निकली, लेकिन हवा चलने से राहत भी रही।
विज्ञापन

अधिकतम तापमान 36.6 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 24.7 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। वहीं, शाम होते ही बादल छाने से मौसम ठंडा हो गया। शाम सात बजे तक बिजली भी चमकी। मौसम विभाग के अनुसार पांच मई को बिजली गरजने के साथ ही 50 से 60 किलोमीटर की गति से तेज हवा चल सकती है। इसको लेकर ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। साथ ही 10 मई तक मौसम में बदलाव संभावित है।
चौधरी चरण सिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय हिसार के कृषि मौसम विज्ञान विभागाध्यक्ष डॉ. मदन खीचड़ ने बताया कि हरियाणा राज्य में मौसम आमतौर पर 7 मई तक परिवर्तनशील रहने की संभावना है। इस दौरान उत्तर पूर्वी हवाएं चलने के आसार हैं।
विज्ञापन

राज्य में तीन मई रात्रि से सात मई के दौरान लगातार दो पश्चिमी विक्षोभ के आंशिक प्रभाव से बीच-बीच में आंशिक बादल, हल्की से मध्यम गति से हवाएं चल सकती हैं। इस दौरान राज्य के ज्यादातर क्षेत्रों में कहीं-कहीं बूंदाबांदी और हल्की बारिश की भी संभावना है। जिससे विशेषकर दिन के तापमान में गिरावट बने रहने के आसार हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed