फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Lifting is less than the arrival, farmers are suffering losses

Ambala News: आवक से भी कम उठान, किसानों का नुकसान

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 24 Oct 2024 02:08 AM IST
विज्ञापन
Lifting is less than the arrival, farmers are suffering losses
सिटी नई अनाज मंडी में आढ़तियों और किसानों से बातचीत करते हुए सिटी विधायक निर्मल सिंह।
अंबाला सिटी। जिला अंबाला में धान की आवक लगातार बढ़ती जा रही है लेकिन धान की उठान का आंकड़ा आधे से भी कम हो गया है। इसलिए मंडियों में व्यवस्थाएं उलझ रही हैं। जिला अंबाला में अभी तक 4210228 क्विंटल धान की आवक हो चुकी है लेकिन अभी तक उठान सिर्फ 2531410 क्विंटल ही हो पाई है।
विज्ञापन

आवक अधिक होने के कारण मंडियों में जगह नहीं है और किसान अपनी फसल को सही तरीके से सुखा नहीं पा रहे हैं। इससे नमी की मात्रा अधिक मिल रही है और किसानों को एमएसपी से कम दामों पर ही अपनी फसल बेचनी पड़ रही है।
विज्ञापन

किसानों को प्रति अंक 25 रुपये का कट लग रहा है। इससे प्रति क्विंटल का कट 2 हजार रुपये से अधिक पहुंच रहा है। भुगतान को देखें तो उठान के आधार पर 587 करोड़ का भुगतान किया जाना है। इसमें से 559 करोड़ रुपये का भुगतान किया जा चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन

बोनस के वायदे से मुकर रही सरकार : निर्मल सिंह
बुधवार को अंबाला सिटी विधायक निर्मल सिंह नई अनाज मंडी में पहुंचे और उन्होंने किसानोंं और आढ़तियों से उनकी समस्याएं जानीं। विधायक ने कहा कि सत्ता में आने से पहले भाजपा सरकार ने अपने घोषणा पत्र में धान को एमएसपी पर खरीदने का वायदा किया था।
मगर सरकार अपने वायदे से पीछे हट रही है। किसानों को नमी अधिक होने के कारण अधिक कट देना पड़ रहा है।
इससे किसानों को आर्थिक नुकसान हो रहा है लेकिन सरकार 17 नमी वाली धान पर अधिक राशि भी नहीं दे रही है जबकि सरकार ने बोनस की घोषणा की थी।
पांच लाख क्विंटल से अधिक हुई धान की आवक
मुलाना। अनाज मंडी में 5 लाख 30 हजार क्विंटल से ज्यादा धान की आवक हो चुकी है। किसान अभी भी बंपर धान लेकर मंडी पहुंच रहे हैं। बुधवार को मुलाना अनाज मंडी में करीब 15 हजार क्विंटल धान पंहुची। इसमें से 10600 क्विंटल की खरीद की गई। बुधवार तक कुल आवक से करीब 4 लाख 79600 क्विंटल धान की खरीद डीएफएससी और हैफेड खरीद एजंसियों द्वारा की जा चुकी है।

----------------------------
नारायणगढ़ में भी लगे धान के ढेर
नारायणगढ़। नारायणगढ़ एवं खरीद केंद्र व बेरखेड़ी में गत दिवस तक 682248 क्विंटल धान की आमद हो चुकी है। इसमें से 657320 क्विंटल धान खरीदा जा चुका है। इस बारे में जानकारी देते हुए मार्किट कमेटी के सचिव अखिलेश शर्मा ने बताया कि धान के उठान में भी अब तेजी आई है। उन्होंने बताया कि 221491 क्विंटल धान की उठान हो चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed