फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Lift work started in multipurpose parking

Ambala News: बहुउद्देशीय पार्किंग में लिफ्ट का काम शुरू

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 12 Feb 2024 04:01 AM IST
विज्ञापन
Lift work started in multipurpose parking
अंबाला। बहुउद्देशीय पार्किंग में लिफ्ट लगाने का काम शुरू कर दिया है। बेस तैयार करने के लिए विशेष मशीन मंगाई है जो लगभग 19 मीटर तक खुदाई करेगी। इसी बेस के सहारे लिफ्ट की मशीनें स्थापित होगी। ठेकेदार ने शुक्रवार को लिफ्ट से संबंधित आगामी प्रक्रिया शुरू कर दी है। गुणवत्ता पूर्ण कार्य की जांच के लिए कनिष्ठ अभियंताओं को जिम्मेदारी सौंपी है जो मौके पर जाकर रिपोर्ट तैयार करेंगे और भुगतान से पहले इस रिपोर्ट का विश्लेषण किया जाएगा।
विज्ञापन

दो वाहन और एक यात्री लिफ्ट
बहुउद्देशीय पार्किंग से कुछ दूरी पर विजय रतन चौक के नजदीक लिफ्ट लगाने की प्रक्रिया आरंभ की गई है। लगभग 3.50 करोड़ की लागत से यहां तीन लिफ्ट लगाई जाएंगी। इसमें दो वाहनों को ले जाने की लिफ्ट होगी और एक यात्रियों की जोकि पार्किंग के प्रवेशद्वार के नजदीक लगाई जाएगी ताकि बाजार आने वाले लोगों को सुविधा मिल सके। इसके अलावा यहां पर सूचना के लिए एलईडी बोर्ड भी लगाए जाएंगे ताकि यात्री बिना किसी परेशानी के अपने वाहन खड़ा कर सकें।
विज्ञापन

19.38 करोड़ से पार्किंग तैयार
सदर क्षेत्र में लोकल बस अड्डे के पास 19.38 करोड़ की लागत से बहुउद्देशीय पार्किंग का निर्माण किया गया है। पार्किंग तीन मंजिला बनाई गई है। पार्किंग में एक समय में लगभग 350 कार और 350 दो पहिया वाहन खड़े हो सकेंगे। मौजूदा समय में 100 से अधिक वाहन रोजाना पार्किंग में खड़े हो रहे हैं
विज्ञापन
विज्ञापन

वर्जन
बहुउद्देशीय पार्किंग में वाहन लिफ्ट लगाने की प्रक्रिया आरंभ कर दी गई है। अभी मशीन के माध्यम से खुदाई की जा रही है। इसके बाद बेस तैयार किया जाएगा और फिर मशीन स्थापित की जाएगी। इसके अलावा पार्किंग के मुख्य गेट के पास ही यात्री लिफ्ट लगाई जाएगी। इस योजना पर लगभग 3.50 करोड़ रुपये खर्च होंगे।
मंदीप सिंह, कार्यकारी अभियंता, नप सदर।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed