फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Lifelong care home to be built in Sector 34, CM laid the foundation stone through video conferencing

सेक्टर 34 में बनेगा आजीवन देखभाल गृह सीएम ने वीडियो कांफ्रेंसिंग से किया शिलान्यास

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 04 Dec 2021 12:54 AM IST
विज्ञापन
Lifelong care home to be built in Sector 34, CM laid the foundation stone through video conferencing
मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने शुक्रवार को चंडीगढ़ से वीसी के माध्यम से अंबाला छावनी सेक्टर 34 में 5.2 एकड़ में 3171.70 लाख रुपये से बनने वाले आजीवन देखभाल गृह का शिलान्यास किया। इस दौरान गृह, शहरी स्थानीय निकाय एवं स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज व सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता राज्य मंत्री ओम प्रकाश यादव कार्यक्रम स्थल पर मौजूद रहे।
विज्ञापन

इससे पहले हरियाणा के मुख्यमंत्री ने अंतर्राष्ट्रीय दिव्यांगजन दिवस के अवसर पर वीसी के माध्यम से स्टेट कमिश्न फॉर डिसेबिलिटी पोर्टल व ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन स्टेट अवॉर्ड को भी लांच किया। कार्यक्रम में गृहमंत्री अनिल विज व राज्यमंत्री ओम प्रकाश यादव का यहां पहुंचने पर मंडलायुक्त रेनू एस फुलिया व उपायुक्त विक्रम सिंह ने पुष्प गुच्छ देकर सम्मानित किया।
विज्ञापन

गृह एवं स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज ने इस मौके पर उपस्थित प्रतिभागियों, दिव्यांगजनों व अन्य को संबोधित करते हुए कहा कि आज अंतर्राष्ट्रीय दिव्यांगजन दिवस है। यूनाइटेड नेशन ने अपने प्रस्ताव के माध्यम से समय-समय पर दिव्यांगजनों को भी समान अवसर, समानता का अधिकार मिले, इसके लिये अनेकों प्रस्ताव यूएनओ ने पारित किए हैं और सभी सदस्य देश इस पर कार्रवाई करने के लिये कार्य करते हैं। उन्होंने कहा कि समाज में जो दिव्यांगजन हैं, वे समान हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

गृहमंत्री ने इस मौके पर यह भी बताया कि इसी कड़ी में शुक्रवार को अंबाला छावनी सेक्टर 34 नजदीक घसीटपुर में बौद्धिक दिव्यांगजनों के लिये आजीवन देखभाल गृह का शिलान्यास किया है, जिस पर 3171.70 लाख रुपये की राशि खर्च की जाएगी। यहां पर 100 दिव्यांगजनों के रहने की व्यवस्था होगी, 40 कमरों के साथ-साथ किचन, क्लोथिंग, शेल्टर, मेडिकल फैसिलिटी, योग एंड मेडिटेशन सहित अन्य सभी सुविधाएं होंगी, ताकि यहां पर रहने वाले बौद्धिक दिव्यांगजनों को किसी प्रकार की कोई परेशानी न हो। इस मौके पर विज ने जिला रैड क्रास सोसायटी व एल्मिको के सहयोग से 100 से अधिक दिव्यांगजनों को सहायक उपकरण भी वितरित किए। इन उपकरणों में ट्राइसाईकिल, व्ही चेयर, कानो की मशीन, बैसाखियां, स्टिक्स व अन्य सहायक उपकरण शामिल रहे।
वर्षों उपेक्षित रहा हुडा सेक्टर, अब हमने बदले हालात
गृह मंत्री अनिल विज ने कहा कि सेक्टर 34 कईं वर्षों तक उपेक्षा का शिकार रहा है। वैसे तो अंबाला छावनी में हुडा का कोई सेक्टर नहीं था जोकि हैरानी की बात थी। पूर्व में विधानसभा में मैने इस विषय को उठाते हुए कहा कि पिपली, शाहाबाद, नारायणगढ़ में हुडा के सेक्टर हैं, लेकिन अंबाला छावनी में हुडा का सेक्टर नहीं है, इस बारे अपनी बात विधानसभा में रखी। उन्होंने कहा कि हरियाणा जब बना, अंबाला छावनी विकसित शहरों में था, मगर सेक्टर न होने से मैं हैरान था, मगर यहां जो राजनेता थे प्रॉपर्टी डीलरों से उनकी सांठगांठ थी, उन्होंने विकसित सेक्टर बनने के बजाए यहां अनाधिकृत कालोनियों को काटने और कटवाने की ओर ध्यान दिया।
गृह मंत्री विज ने कहा कि हुडा सेक्टरों के लिए सबसे बड़ी खुशी की बात यह है कि अंतर्राष्ट्रीय स्तर का शहीद स्मारक व उत्तरी भारत का सबसे बड़ा साइंस म्यूजियम इस सेक्टर के नजदीक बनाया जा रहा है। इसी सेक्टर को बाकी शहर से जोड़ने के लिए भी टांगरी बांध रोड से घसीटपुर व जीटी रोड तक रोड जोड़ने की मंजूरी दिलवाई गई है, जिस पर कार्य चल रहा है।

बेहतर कनेक्टिविटी से शहर को आगे बढ़ने के अवसर
विज ने कहा कि बेहतर कनेक्टिविटी से हमारे शहर को आगे बढ़ने का अवसर मिले, इसके लिये यहां पर रिंग रोड़ के तहत कार्य किया जाएगा और सिक्स लेन बनेगी। इन सभी कार्यों के पूरा होने के बाद यहां के लोगों को काफी सुविधा होगी और सेक्टर 34 भी प्राइम सेक्टर कहलाएगा। नहरी पानी की सुविधा भी उपलब्ध करवाने का काम किया गया है। शहर में 18 किलोमीटर नई पाइप लाईन बिछाने का कार्य तेजी से किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed