फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Life imprisonment prisoner hangs himself in murder, dies

हत्या में उम्रकैद काट रहे कैदी ने बाथरूम में लगया फंदा, मौत

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 14 Jan 2021 01:50 AM IST
विज्ञापन
Life imprisonment prisoner hangs himself in murder, dies
हत्या में उम्रकैद की सजा काट रहे उत्तर प्रदेश के मिलक रामपुरा, गांव पीपला वासी 34 वर्षीय विजयपाल उर्फ पप्पू ने बुधवार देर रात जेल में फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। चादर से फंदा बनाकर वह बाथरूम के रोशनदान की ग्रिल से लटक गया। घटना की जानकारी सुबह तब हुई जब अन्य कैदी/बंदी शौच के लिए गए।
विज्ञापन

जेल अधिकारियों से सूचना मिलते ही न्यायिक अधिकारी मौके पर पहुंचे। वीडियोग्राफी कराकर शव को उतारा गया। पंचनामे के बाद शव को सरकारी अस्पताल की मोर्चरी में रखा गया है। शुक्रवार दंडाधिकारियों के आदेशानुसार वीडियोग्राफी में पोस्टमार्टम कराया जाएगा। बताया जा रहा है कि वह पिछले कुछ समय से परेशान चल रहा था।
विज्ञापन

इन मामलों में था जेल के भीतर
पंचकूला के पिंजौर थाना में पांच जून, 2008 को हत्या की धारा 302 और 494 के तहत दर्ज केस में पंचकूला के अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायालय ने 17 मार्च 2009 को सजायाफ्ता करार देते हुए उम्रकैद की सजा सुनाई। गिरफ्तारी के बाद से ही वह जेल में बंद है। कुछ समय पैरोल पर भी जाता रहा। सजा के दौरान 3 दिसंबर, 2016 को बलेदवगनर थाने में प्रिजन एक्ट व ठगी की धारा 420 के केस में जेएमआइसी कोर्ट ने उसे 11 सितंबर, 2009 को दोषी करा दिया था। 21 दिसंबर, 2020 को बलदेवगनर थाने में दर्ज बंदी एक्ट का मामला कोर्ट में विचाराधीन है।
विज्ञापन
विज्ञापन

हत्या के केस में उम्रकैद काट रहे विजयपाल उर्फ पप्पू ने फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली है। मामले की जांच न्यायिक अधिकारी कर रहे हैं।
- संजय बांगड़, डिप्टी जेलर।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed