फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Leave evil and adopt the right path: Sant Nirmaldas

बुराइयों को छोड़कर सदमार्ग अपनाएं : संत निर्मलदास

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 23 Feb 2026 02:02 AM IST
विज्ञापन
Leave evil and adopt the right path: Sant Nirmaldas
बराड़ा में आयोजित धार्मिक कार्यक्रम में पहुंचे श्रद्धालु। संवाद - फोटो : 1
डेरा सलीमपुर में आयोजित संत समागम में उमड़ी संगत, कीर्तनी जत्थों ने गुरु की महिमा का किया गुणगान
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बराड़ा। श्री गुरु रविदास महाराज के 149वें प्रकाश पर्व को समर्पित संत समागम का आयोजन किया गया। डेरा सलीमपुर में संत श्रीश्री 108 धीरदास महाराज की अगुवाई में श्री गुरु रविदास जागृति वेलफेयर सोसायटी की ओर से आयोजित इस समागम में कई जिलों की संगत ने हिस्सा लिया। मुख्यतिथि के रूप में पहुंचे श्री गुरु रविदास धर्म अस्थान के संत मनदीप दास ने कहा कि भटकने के बजाय अपने गुरु की शरण में आ जाएं। एक को मानो और एक के हो जाओ।
विशिष्ठ अतिथि के रूप में पहुंचे डेरा बाबा लालदास कपाल मोचन के संत निर्मलदास ने कहा कि बुराइयों को छोड़कर सदमार्ग अपनाएं। श्रीश्री 1008 स्वामी ज्ञाननाथ महाराज ने कहा कि गुरु रविदास ने समूची मानवता को उपदेश दिया है। संत धीरदास ने आए हुए संतजनों, अतिथियों, संगत और सेवादारों का आभार जताया। संत सोमदास तंदवाली, संत राम सिंह झरमड़ी, संत श्यामलाल बिहटा, संत सुंदरानंद समेत अन्य गणमान्य उपस्थित रहे। रागी एवं कीर्तनी जत्थों ने गुरु महिमा का गुणगान किया।
विज्ञापन

जनसेवा मंच की ओर से आंखों का निशुल्क शिविर लगाया गया। इसमें करीब 250 मरीजों के नेत्रों की जांच कर निशुल्क दवाइयां दी गई। शिविर में कपिल आई अस्पताल से रमन रावत, पाला राम और टीम ने सेवाएं निभाई। संगत के लिए अटूट भंडारा भी लगाया गया। इस अवसर पर कमेटी के प्रधान सौरन सिंह, अमर सिंह, राम सिंह, राकेश कुमार, धमेन्द्र, रामकिशन, राजेन्द्र छछरौली, पवन कुमार आदि संगत मौजूद रही।

बराड़ा में आयोजित धार्मिक कार्यक्रम में पहुंचे श्रद्धालु। संवाद

बराड़ा में आयोजित धार्मिक कार्यक्रम में पहुंचे श्रद्धालु। संवाद- फोटो : 1

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed