फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Laying traps by luring them with profits

Ambala News: मुनाफे के झांसा दे बिछा रहे जाल, सावधानी न बरतने वाले हो रहे शिकार

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 29 Oct 2024 01:25 AM IST
विज्ञापन
Laying traps by luring them with profits
अंबाला। तेजी से बढ़ रहे साइबर क्राइम के साथ-साथ ठग भी अपने तरीकों को बदल-बदल कर लोगों को अपना शिकार बना रहे हैं। ज्यादा लोग कई गुणा मुनाफे के लालच में आकर दिए लिंक या फिर उनकी फर्जी वेबसाइटों के झांसे में आकर इनका शिकार हो रहे हैं।
विज्ञापन

कुछ बिना कुछ सोचे समझे किसी भी लिंक पर क्लिक कर अपनी जमा पूंजी गंवा रहे हैं। पिछले तीन माह में हुई साइबर फ्राड की वारदातों को देखकर लगाया जा सकता है। लोगों के खातों से ठगों ने लाखों रुपये साफ कर लिए। इनमें सबसे ज्यादा शेयर ट्रेडिंग, विदेश में रहने वाला दोस्त या जान पहचान वाला बनकर और फर्जी वेबसाइट के जरिए पैसे कमाने का लालच देकर सामने आया है। इसके अलावा यूपीआई घोटाले, नेट बैंकिंग फ्रॉड, क्रेडिट कार्ड धोखाधड़ी, रोजगार दिलवाने के नाम पर, निवेश और डिजिटल अरेस्ट कर वसूली शामिल है।
विज्ञापन

इनका बातों का रखें विशेष ध्यान
-डिजिटल अरेस्ट से बचने के लिए धमकी भरे काल या ईमेल से न घबराएं और प्रतिक्रिया न दें।
-ऐसी ऑनलाइन योजनाओं में निवेश न करें जो असामान्य रूप से उच्च रिटर्न का वादा करती हों
-गेमिंग एप फ्रॉड से बचने के लिए केवल आधिकारिक एप स्टोर्स से ही गेम और एप डाउनलोड करें।
-यूपीआई से भुगतान में कभी भी अपना पिन सांझा न करें

-सोशल मीडिया पर अज्ञात लोगों की मित्रता उनके सत्यापन के बिना न करें
-भुगतान से पहले प्राप्तकर्ता की पहचान सत्यापित करें
-नेट बैंकिंग फ्रॉड से बचने के लिए अंजान लिंक्स पर क्लिक न करें।

-सोशल मीडिया हैकिंग से बचने के लिए जटिल और यूनिक पासवर्ड का प्रयोग करें।
-बैंकिंग लेनदेन के लिए सार्वजनिक वाईफाई का प्रयोग न करें।
-डेटिंग एप पर सतर्क रहें और पासवर्ड या निजी तस्वीरें सांझा न करें।
वर्जन
दिवाली त्योहार ऑफर के नाम पर ऑनलाइन साइबर ठग को लेकर पुलिस की तरफ से एडवाइजरी जारी करते हुए सावधान रहने के लिए बोला है। ऑनलाइन धोखाधड़ी मामलों में तत्काल हेल्पलाइन नंबर 1930 पर संपर्क करें। पहले यह पता कर लें कि इस्तेमाल की जा रही वेबसाइट सुरक्षित है या नहीं, अगर संभव है तो कोशिश करें कि ऑनलाइन साइट्स से सामान मंगवाते समय कैश ऑन डिलीवरी का ऑप्शन चुनें ताकि आपकी बैंक और कार्ड डिटेल साइबर अपराधियों के हाथ न लग सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

सुरेंद्र सिंह भोरिया, पुलिस अधीक्षक अंबाला
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed