फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Lawyers made a special contribution in the blood donation camp: Duhan

रक्तदान शिविर में वकीलों का रहा विशेष योगदान : दूहन

Sun, 23 Nov 2025 01:56 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला
संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला Updated Sun, 23 Nov 2025 01:56 AM IST
विज्ञापन
Lawyers made a special contribution in the blood donation camp: Duhan
विजय जैन को सम्मानित करते जिला बार एसोसिएशन के प्रधान सुरेंद्र दूहन। स्रोत : संस्था
पानीपत। जिला बार एसोसिएशन का हैल्पेज ऑर्फंस और लायंस क्लब पानीपत के सहयोग से भारतीय सेना के लिए लगाए 22वें रक्तदान शिविर में वकीलों का विशेष योगदान रहा है। इसमें वकीलों के सहयोग से वीरवार को 222 लोगों ने रक्तदान किया। इनमें अधिकतर वकील थे। महिला वकीलों ने रिकॉर्ड रक्तदान किया।
विज्ञापन

संस्था के संस्थापक मनन सिंगल ने बताया कि इसके सफल आयोजन में जिला बार एसोसिएशन के प्रधान सुरेंद्र दूहन और उनकी टीम का विशेष योगदान रहा। एडवोकेट सुरेंद्र दूहन ने हैल्पेज ऑर्फंस के इस प्रकल्प की सराहना की और कहा कि यह रक्त भारतीय सेना के कर्मियों व उनके परिवारों के लिए जरूरत के समय में काम आएगा। वकीलों का सामाजिक कार्य में विशेष योगदान रहा है। हैल्पेज ऑर्फंस की उपप्रधान दीप्ति जैन, सहसचिव अर्जुन काठपाल व चीफ क्रिएटिव अफसर अनु कालरा ने सुरेंद्र दूहन को उनके सहयोग के लिए आभार जताया। वहीं समाजसेवी विजय जैन ने जिला प्रधान सुरेंद्र दूहन को सम्मानित किया।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed