{"_id":"65c55ad739a8922ea0014bb4","slug":"law-student-molested-by-bus-driver-ambala-news-c-36-1-sknl1003-118095-2024-02-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ambala News: विधि छात्रा से बस चालक परिचालक ने की छेड़छाड़","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ambala News: विधि छात्रा से बस चालक परिचालक ने की छेड़छाड़
Fri, 09 Feb 2024 04:21 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला
संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला
Updated Fri, 09 Feb 2024 04:21 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
अंबाला। दिल्ली से पटियाला जा रही विधि छात्रा से बस के चालक और परिचालक की ओर से छेड़छाड़ करने का मामला सामने आया है। इस मामले में थाना शंभू पुलिस नेआरोपी बस चालक और परिचालक के खिलाफ छेड़छाड़ का मामला दर्ज करदोनाें को काबू किया। पुलिस ने अदालत के आदेश पर दोनों आरोपियों को जेल भेज दिया।
बताया जाता है कि 31 जनवरी को कैथल के पाई गांव निवासी चालक भारत भूषण और रोहतक निवासी परिचालक सुनील राठी दिल्ली से बस में सवारियों को लेकर पटियाला जा रहे थे। छात्रा का आरोप है कि चालक के ठीक पीछे की सीट पर वह बैठी थी। वह दिल्ली से पटियाला जा रही थी। छात्रा के अनुसार रास्ते में परिचालक द्वारा उसके साथ छेड़छाड़ की गई। छेड़छाड़ का छात्रा ने विरोध जताया।
बस चालक ने परिचालक को ऐसा करने से नहीं रोका और शीशे से छात्रा की ओर देखता रहा। यह देख छात्रा ने मदद के लिए डायल 112 पर कॉल की, लेकिन जब तक अंबाला डिपो की यह बस पंजाब की सीमा में दाखिल हो चुकी थी। इसके बाद पुलिस कंट्रोल रूम द्वारा पुलिस थाना शंभू को इसके संबंध में सूचना दी गई। सूचना मिलने के कुछ समय बाद पुलिस थाना शंभू के थाना प्रभारी इंसपेक्टर अमन पाल सिंह ने साथी मुलाजिमों के साथ बस को रुकवा लिया।
विज्ञापन
इंस्पेक्टर ने छात्रा ने पूछताछ शुरू की तो उसने छेड़छाड़ के बारे में सारी बता बताई। यह देख थाना प्रभारी ने अधिकतर सवारियों को दूसरी बस में बैठाकर पटियाला की ओर रवाना कर दिया। इसके बाद चालक- परिचालक और छात्रा को लेकर थाने पहुंचे। वहां पर छात्रा ने चालक और परिचालक के खिलाफ शिकायत दी।
इस शिकायत के बाद शंभू पुलिस ने दोनाें के खिलाफ मामला दर्ज करते हुए दोनों को वीरवार को कोर्ट में पेश किया। बहां से दोनों आरोपियों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया। मामले में अंबाला रोडवेज डिपो के सब इंस्पेक्टर कर्मबीर और सब इंस्पेक्टर सुमेर डिपो की बस अपनी सुपुर्दगी में लेकर आए।
विधि छात्रा की शिकायत पर चालक भारत भूषण और परिचालक सुनील राठी के खिलाफ छेड़छाड़ का मामला दर्ज कर दोनों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। - अमन पाल सिंह, इंस्पेक्टर, थाना शंभू, जिला पटियाला, पंजाब