{"_id":"69e692303d1665a6980ed544","slug":"lakshya-team-inspected-the-arrangements-of-the-maternity-ward-ambala-news-c-36-1-sknl1017-161939-2026-04-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ambala News: लक्ष्य टीम ने प्रसूति वार्ड की जांचीं व्यवस्थाएं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ambala News: लक्ष्य टीम ने प्रसूति वार्ड की जांचीं व्यवस्थाएं
विज्ञापन
अंबाला कैंट के नागरिक अस्पताल में लक्ष्य की टीम में शामिल डॉक्टर बाल रोग विशेषज्ञ से जानकारी ले
- जागरूकता बढ़ाने के दिए निर्देष, नर्सिंग ऑफिसर व चतुर्थी श्रेणी कर्मचारियों से किए सवाल
संवाद न्यूज एजेंसी
अंबाला। कैंट के नागरिक अस्पताल में गर्भवती महिलाओं और शिशुओं को मिलने वाली सुविधाओं को बेहतर बनाने के उद्देश्य से सोमवार को पंचकूला मुख्यालय से आई लक्ष्य टीम ने नागरिक अस्पताल का औचक निरीक्षण किया। करीब दो घंटे तक चली इस जांच के दौरान टीम ने प्रसूति वार्ड और महिला ओपीडी का जायजा लिया।
टीम ने स्वास्थ्य सेवाओं पर संतोष जताने के साथ-साथ जागरूकता बढ़ाने के कड़े निर्देश भी दिए। पंचकूला से आई टीम में शामिल डॉ. शामली और डॉ. सिम्मी ने अस्पताल पहुंचते ही सबसे पहले महिला वार्ड का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान टीम ने न केवल व्यवस्थाएं देखीं, बल्कि वहां तैनात नर्सिंग ऑफिसर और चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों से स्वास्थ्य प्रोटोकॉल को लेकर सवाल-जवाब भी किए।
बाल रोग विशेषज्ञों से लिया फीडबैक
प्रसूति वार्ड के बाद टीम ने स्पेशल न्यूबॉर्न केयर यूनिट का भी जायजा लिया। यहां टीम ने बाल रोग विशेषज्ञों और ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टरों से बच्चों के उपचार व सुविधाओं के बारे में चर्चा की। टीम ने महिलाओं के स्वास्थ्य और प्रसव से जुड़े तमाम पुराने रिकॉर्ड को भी खंगाला। निरीक्षण के अंत में डॉ. शामली व डॉ. सिम्मी ने अस्पताल प्रशासन को निर्देश दिए कि वार्डों में साफ-सफाई का विशेष ध्यान रखा जाए।