फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Lakhs of youth from the state are vote thieves, will leave their thrones and join the mega rally: Somil

प्रदेश से लाखों युवा वोट चोर, गद्दी छोड़ महारैली में शामिल होंगे : सोमिल

Sun, 14 Dec 2025 01:38 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला
संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला Updated Sun, 14 Dec 2025 01:38 AM IST
विज्ञापन
Lakhs of youth from the state are vote thieves, will leave their thrones and join the mega rally: Somil
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कुरुक्षेत्र। दिल्ली के रामलीला मैदान में 14 दिसंबर को होने वाली वोट चोर गद्दी छोड़ महारैली लोकतंत्र बचाने की दिशा में एक बड़ा आगाज होगी। रैली के जरिए देश की जनता को जागरूक किया जाएगा कि भाजपा किस तरह सरकारी तंत्र और संवैधानिक संस्थाओं का दुरुपयोग कर लोकतंत्र को कमजोर कर रही है। ये विचार युवा कांग्रेस के प्रदेश वरिष्ठ उपप्रधान सोमिल संधू ने व्यक्त किए। उन्होंने कहा कि कांग्रेस का प्रत्येक कार्यकर्ता देश के प्रति अपने दायित्व को निभाते हुए वोट चोरी रोकने का काम करेगा।

वहीं किसान कांग्रेस जिलाध्यक्ष एडवोकेट मधुसूदन बवेजा ने कहा कि दिल्ली के रामलीला मैदान में 14 दिसंबर को होने वाली कांग्रेस की वोट चोर- गद्दी छोड़ महारैली देश के राजनीतिक इतिहास में बड़ा मोड़ साबित होगी। उन्होंने दावा किया कि जिले से हजारों लोग रैली में शामिल होकर लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी की आवाज को मजबूती देंगे। उन्होंने भाजपा पर संवैधानिक संस्थाओं के दुरुपयोग और विभिन्न राज्यों में वोट चोरी कर सरकारें बनाने का आरोप लगाया।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed