फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Lakhs of fraud in the name of dealership

डीलरशिप के नाम पर लाखों की धोखाधड़ी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 29 Dec 2021 01:03 AM IST
विज्ञापन
Lakhs of fraud in the name of dealership
ओला इलेक्ट्रिक स्कूटर की डीलरशिप देने के नाम पर पांच लाख 95 हजार रुपये की धोखाधड़ी हो गई। एसपी को गुहार लगाने के बाद अब साहा थाने में एफआईआर दर्ज की गई है। पीड़ित रंधीर सिंह ने बताया कि उसने अगस्त 2021 में ऑनलाइन पर ओला इलेक्ट्रिक स्कूटर डीलरशिप के लिए आवेदन किया था। आवेदन करने के बाद उसके पास फोन आया। इसमें शातिर ठग ने आधार कार्ड, पैन कार्ड व अन्य दस्तावेज मांगे। उसने सभी दस्तावेज शातिर ठग के मोबाइल नंबर पर व्हाट्सऐप कर दिए।
विज्ञापन

इसके बाद उसके मोबाइल नंबर पर फोन और ईमेल आई। इसमें लिखा था अप्रूवड एंड कंर्फम लेटर इंफो एट ओला बाइक डीलरशिप डॉट कॉम। उन्होंने प्रोसेसिंग चार्ज डिमांड के रूप में 45 हजार 500 रुपये मंगवाए जो पीड़ित ने अपने गूगल पे खाते से 23 अगस्त को भेज दिए। इसके बाद उन्होंने ईमेल पर एलओआई पत्र भेजा। इसमें ठगों ने पांच लाख 50 हजार रुपये का एग्रीमेंट और सिक्योरिटी डिपॉजिट फीस जमा कराने को कहा। पीड़ित ने 25 अगस्त को पांच लाख 50 हजार रुपये आरटीजीएस कर दिए। इसके बाद न तो डीलरशिप मिली और न ही पैसे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed