{"_id":"63fba48593c379aa3a0223c9","slug":"lack-of-funds-put-a-brake-on-development-works-worth-crores-of-rupees-ambala-news-c-18-1-42572-2023-02-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ambala News: फंड की कमी ने लगाया करोड़ों रुपये के विकास कार्यों पर ब्रेक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ambala News: फंड की कमी ने लगाया करोड़ों रुपये के विकास कार्यों पर ब्रेक
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अंबाला। फंड की कमी के चलते नगर परिषद से जुड़े करोड़ों रुपये के विकास कार्य थम गए हैं। ठेकेदारों को भुगतान नहीं किया जा रहा है। इस कारण काम प्रभावित होने लगा है। विभागीय अधिकारियों का कहना है कि सरकार की तरफ से जो ग्रांट आती है, उसे आने में समय लग रहा है। इसलिए फंड की कमी हो गई है। वहीं ठेकेदार मान सिंह, तुषार, सोमप्रकाश, कमल नित्य कौशिक, महिंद्र व यमन आदि का कहना है कि पहले ही मंदी की मार झेल रहे हैं। श्रमिक भी काम छोड़कर जा रहे हैं। समय पर भुगतान न होने के कारण उन्हें आगामी विकास कार्यों को पूरा करवाने के लिए परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। कुछ दिन पहले ही भुगतान का सिलसिला शुरु हुआ था जोकि अब फिर थम गया है। अग्निशमन केंद्र, गुड़गुड़िया नाला, गांधी मैदान की चहारदीवारी, जगाधरी रोड पर ट्रैफिक लाइट, बाजारों में फैंसी लाइट, स्ट्रीट पोल पर एलईडी लाइट, महेशनगर में रोड किनारे टाइल व स्ट्रीट लाइट, वाहन पार्किंग के लिए बाजारों में मार्किंग, नाइट स्ट्रीट फूड, शहीद-ए-आजम भगत सिंह की प्रतिमा, मील के पीछे रास्ते पर सुभाष चौक का निर्माण, गांधी मैदान में साइकिलिंग ट्रैक, रामबाग रोड पर शॉपिंग कॉम्प्लेक्स, गांव ब्राह्मण माजरा के पास डेयरी का निर्माण, गलियों, नालियों और सामुदायिक केंद्रों का निर्माण और जीर्णोद्धार आदि कई काम हैं जो अटक गए हैं। इनमें कुछ परियोजनाएं ऐसी भी हैं जो पांच से छह बार टेंडर लगाने के बाद भी सिरे नहीं चढ़ पाई हैं।
विकास कार्यों के लिए जो फंड नप के पास था, वो खत्म हो गया है। सरकार की तरफ से पैसा आना है। ठेकेदारों को कुछ पैसा दिया गया है। अब दूसरे फंड का आकलन किया जा रहा है, ताकि उस पैसे का इस्तेमाल किया जा सके।
-निर्मल नागर, प्रशासक, नप सदर।
विज्ञापन
विकास कार्यों के लिए जो फंड नप के पास था, वो खत्म हो गया है। सरकार की तरफ से पैसा आना है। ठेकेदारों को कुछ पैसा दिया गया है। अब दूसरे फंड का आकलन किया जा रहा है, ताकि उस पैसे का इस्तेमाल किया जा सके।
विज्ञापन
-निर्मल नागर, प्रशासक, नप सदर।