{"_id":"6816844898f9d178900a592a","slug":"lack-of-employees-mayor-may-threaten-to-dissolve-municipal-corporation-ambala-news-c-36-1-amb1002-142064-2025-05-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ambala News: कर्मचारियों की कमी, मेयर दे सकती हैं नगर निगम को भंग करने की चेतावनी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ambala News: कर्मचारियों की कमी, मेयर दे सकती हैं नगर निगम को भंग करने की चेतावनी
विज्ञापन
अंबाला सिटी। नगर निगम में विकास कार्यों के लिए कई राजनैतिक रोड़े सामने आ रहे हैं। पहले मेयर सैलजा सचदेवा का कक्ष नहीं होने का विवाद था। उन्हें पार्क में दरबार लगाना पड़ा। अब कम कर्मचारियों में नगर निगम का काम कराना मुश्किल हो रहा है।
शहर के नगर निगम में करीब 800 से अधिक कर्मचारियों की कमी है। इसमें करीब 457 तो सफाई कर्मचारियों की ही कमी है। इसके अलावा विभिन्न पदों पर अधिकारी और कर्मचारी नहीं हैं। ऐसे में मेयर कार्यालय ने नगर निगम में विभिन्न पदों पर कार्यरत कर्मचारियों और सफाई कर्मचारियों की जरूरत के लिए एक रिपोर्ट तैयार कराई है।
इसे संभवत: सोमवार को स्थानीय निकाय मंत्री से लेकर सरकार तक को भेजा जा सकता है। इसमें सरकार से स्टाफ भर्ती की मांग की जाएगी। यह मामला इतना बड़ा है कि कर्मचारी न देने की दशा में मेयर इस मामले में सरकार को नगर निगम भंग करने तक की चेतावनी दे सकती हैं। अब यह सोमवार को स्पष्ट होगा मेयर कार्यालय से क्या पत्र भेजा जाता है।
विज्ञापन
कर्मचारियों की कमी, काम करना मुश्किल
इस मामले के लिए मेयर प्रतिनिधि व मनोनीत पार्षद संदीप सचदेवा ने बताया कि कर्मचारियों की भर्ती के बिना सभी काम करना काफी मुश्किल है। वर्षों से कई पद खाली हैं। सरकार से कर्मचारियों की मांग की जाएगी, अगर कर्मचारी नहीं मिलते हैं तो नगर निगम का दर्जा देने का कोई फायदा नहीं है। इसे नगर परिषद या नगर पालिका ही बना देना चाहिए।
अतिरिक्त चार्ज के सहारे चल रहा नगर निगम
अंबाला नगर निगम का दायरा काफी बड़ा है। यहां पटवारियों से लेकर एक्सईएन तक कई पद खाली पड़े हैं। इसके कारण अन्य अधिकारियों व कर्मचारियों पर काम का बोझ है। अगर कोई भी कार्य कराने जाओ तो वह तय समय पर हो जाए यह कभी कभी ही देखने को मिला है। एक तरफ सफाई कर्मचारियों की कमी मौजूदा कर्मचारियों पर शहर की सफाई का बोझ डाल रही है तो वहीं दूसरी ओर कर्मचारियों व अधिकारियों की कमी लोगों के कार्य काे प्रभावित कर रही है। शहरी स्थानीय निकास विभाग नगर निगम में अन्य जिलों के अधिकारियों को अतिरिक्त चार्ज दे रहा है मगर दो-दो जिले संभाल पाना मुश्किल हो रहा है।
यह कार्य हो रहे प्रभावित
सेवा का अधिकार लागू कराने में दिक्कत
नगर निगम में हाल ही में शहरवासियों के लिए सेवा का अधिकार व्यवस्था लागू की है। इसमें कन्वेंस डीड, ट्रेड लाइसेंस, स्ट्रीट लाइटों का बदलाव, प्रॉपर्टी टैक्स रजिस्टर में मालिक का नाम बदलाने जैसी 35 सेवाएं शामिल हैं। इन सेवाओं को दो दिन से लेकर 20 दिन तक नगर निगम को करना है।
नालों और शहर की सफाई चुनौती
अंबाला शहर बारिश के सीजन में अक्सर जलमग्न हो जाता है। नदी मोहल्ला, कपड़ा मार्केट सहित अन्य क्षेत्रों में घुटनों तक पानी भर जाता है। इसको लेकर नालों की सफाई नगर निगम प्रशासन करा रहा है मगर सफाई कर्मचारियों की कम इसके आड़े आ रही है। इसके साथ ही शहर की सफाई और नालों की सफाई दोनों कार्योें में चुनौती देखने को मिल रही है। वहीं सफाई कर्मचारी भी लंबे समय से भर्ती करने की मांग उठाते रहे हैं।
नगर निगम में यह है रिक्त पदों की स्थिति
पद का नाम - कुल पद- रिक्त पद
पशु सर्जन- 1- 1
ईओ- 1- 1
हेल्थ मेडिकल आफिसर- 1- 1
डीएमसी- 1- 1
व्यक्ति सहायक- 1- 1
मुख्य लिपिक- 9- 4
जूनियर इंजीनियर- 10- 2
कार्यालय अधीक्षक- 2- 2
सहायक अभियंता- 4- 2
सेनेटरी इंस्पेक्टर- 4- 4
सहायक एसआई- 4- 3
आईटी प्रबंधक- 1- 1
आईटी सहायक- 2- 2
सफाई दरोगा- 29- 28
लेखाकार- 4- 3
बिल्डिंग इंस्पेक्टर- 4- 4
नोट- इसके अलावा सफाई कर्मचारियों व अन्य नगर निगम स्टॉफ के पद रिक्त हैं।
बेलदार- 45- 40