फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Lack of bus drivers, fewer trips on local routes

Ambala News: बस चालकों की कमी, स्थानीय रूटों पर फेरे लग रहे कम

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 07 May 2025 12:55 AM IST
विज्ञापन
Lack of bus drivers, fewer trips on local routes
अंबाला। पिछले कुछ समय से अंबाला डिपो अपने आप को अपग्रेड कर रहा है। एक साल में अंबाला डिपो में कई नई सामान्य बसें, वातानुकूलित बसें और इलेक्ट्रिक बसें आई हैं। मगर डिपो में बस चालकों की कमी को पूरा नहीं किया जा रहा है।
विज्ञापन

इस कारण स्थानीय मार्गों पर बस कम फेरे लगा पा रही है। वहीं, कुछ लंबे रूट भी प्रभावित हो रहे हैं। कुछ रूट तो ऐसे भी हैं जहां एक भी बस नहीं जा रही है। इसका असर यात्रियों पर देखने को मिल रहा है। अंबाला डिपो पर 100 चालकों की कमी है। अभी तक डिपो के पास 164 बस चालक कार्यरत हैं, इन पर 180 बसों की जिम्मेदारी है।
विज्ञापन

लंबे मार्ग पर भी कम हैं बसें

दिल्ली पटियाला, कालका, यमुनानगर, अमृतसर, ऊना, लुधियाना, शिमला मार्ग पर बसें कम फेरे लगा रही हैं। जबकि इन मार्गों पर यात्रियों की संख्या सबसे ज्यादा है। कर्मचारियों की संख्या कम होने के कारण अधिकारी बसों को पूरी तरह से संचालन नहीं कर पा रहे हैं। जिसके कारण यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। कई बार यात्री अन्य डिपो की बसों में यात्रा कर रहे हैं। इसके अलावा जम्मू कटरा मार्ग बंद है। यहां पर डिपो की एक भी बस नहीं जाती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

स्थानीय मार्ग पर भी बसें कम
अंबाला सिटी और अंबाला छावनी से बराड़ा मार्ग पर सुबह से शाम तक कई बसें संचालन करती थी। लेकिन अब कुछ बसें ही संचालन कर रही है। इसके अलावा सबका से शाहबाद मार्ग पर बसों को संचालन ठीक था। लेकिन इस मार्ग पर भी एक दो बसें की चलाई जा रही है। वहीं चुड़ियाला के लिए भी बस एक ही चलाई जा रही है।
वर्जन
अंबाला डिपो में कर्मचारियों की कर्मी है जिसके कारण विभिन्न मार्गों पर बसें कम फेरे लगा रही है।
विपुल नांदल, यातायात प्रबंधक।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed