फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Laborer hanged himself, four including daughter-in-law held responsible

Ambala News: मजदूर ने लगाया फंदा, बहू सहित चार को ठहराया जिम्मेदार

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 22 May 2024 05:54 AM IST
विज्ञापन
Laborer hanged himself, four including daughter-in-law held responsible
मृतक केसर राम
अंबाला सिटी। बडौली गांव में 51 वर्षीय मजदूर केसर राम ने फंदा लगाकर अपनी जीवनलीला समाप्त कर ली। केसर राम घर से मंगलवार सुबह काम के लिए निकला था। बेटा घर से कुछ ही दूरी पर खेतों के पास गया तो देखा कि एक खाली पड़े कमरे के गार्डर पर रस्सी से फंदा लगाया था।
विज्ञापन

सूचना पाकर इलाका पुलिस व ग्रामीण मौके पर पहुंची। तलाशी लेने पर मृतक की जेब से कापी के दो पेज का सुसाइड नोट भी मिला। इस नोट में मृतक ने अपने बेटे की पत्नी सहित उसके परिवार पर आरोप लगाए। कहा कि वह घर पर आकर उसे धमकाते थे और वह तंग आकर जान दे रहा है।
विज्ञापन

सदर थाना पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए सिटी नागरिक अस्पताल की मोर्चरी में रखवा दिया। जांच अधिकारी एसआई शकील ने बताया कि मृतक के बेटे की पत्नी रेखा सहित जीजा संजीव और उसकी पत्नी रीटा और सास सुमन पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी। सुसाइड नोट का पहले मिलान होगा और गंभीरता से जांच के बाद ही आगे की कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

सुसाइड नोट में जिक्र है झूठे आरोपों का

मृतक की जेब से मिले सुसाइड नोट में लिखा है कि उसकी बेटे की शादी तोपखाना निवासी रेखा से हुई थी। बहू के अलावा उसके परिवार के तीन सदस्य यानी संजीव, सुमन और रीटा भी आरोप लगाए। कहा कि वह घर पर आकर धमकाते थे। बेटे से कहासुनी के बाद वह परिजन बहू को अपने संग कुछ दिन के लिए लेकर गए थे। बाद में पांच मई को शाहाबाद थाने में परिवार पर झूठे आरोप लगाते हुए शिकायत दे दी थी। उस समय पंचायत ने तीन लाख 25 हजार रुपये दंड लगाते हुए देने की बात कहीं थी। सुसाइड नोट में लिखा कि वह अधरंग का भी मरीज है। उसके पास कोई चारा नहीं था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed