फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   KVK Do won first place in handball

Ambala News: हैंडबॉल में केवीके दो ने हासिल किया प्रथम स्थान

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 30 Jun 2024 04:40 AM IST
विज्ञापन
KVK Do won first place in handball
फुटबाल में प्रतिभा का मंचन करते केवीके के विद्यार्थी। संस्था
अंबाला। पीएम श्री केंद्रीय विद्यालय क्रमांक दो में गुरुग्राम संभाग स्तरीय खेल प्रतियोगिताओं के तीसरे दिन कई महत्वपूर्ण मैच और रोमांचक गतिविधियां देखने को मिलीं।
विज्ञापन

इस दिन का आयोजन खिलाड़ियों और दर्शकों दोनों के लिए उत्साहजनक रहा। खो-खो अंडर-14 प्रतियोगिता में केंद्रीय विद्यालय भानला ने चार अंक से प्रथम स्थान प्राप्त किया एवं केंद्रीय विद्यालय रेवाड़ी ने दो अंक से द्वितीय स्थान प्राप्त किया।
विज्ञापन

अंडर-17 प्रतियोगिताओं में केंद्रीय विद्यालय रेवाड़ी ने प्रथम स्थान प्राप्त करते हुए छह अंक और केंद्रीय विद्यालय रघुनाथपुरा ने चार अंक लेकर द्वितीय स्थान और केवि भानला ने दो अंक की बढ़त से तृतीय स्थान प्राप्त किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

लॉन टेनिस की प्रतियोगिता में अंडर-19 मैचों में केंद्रीय विद्यालय रोहतक से अमन हुड्डा ने 2-1 की बढ़त बनाते हुए प्रथम स्थान और अंडर-17 में हर्ष हुड्डा प्रथम स्थान पर रहे। अंडर-14 में विकुन केंद्रीय विद्यालय मानेसर एनएसजी प्रथम स्थान को प्राप्त कर विजेता रहे। हैंडबॉल अंडर-14 प्रतियोगिता में केंद्रीय विद्यालय क्रमांक दो अंबाला एवं केंद्रीय विद्यालय रोहतक के मध्य रोमांचक मुकाबला हुआ।
इसमें 14-12 से केंद्रीय विद्यालय क्रमांक दो अंबाला विजयी हुई। हैंडबॉल अंडर-17 प्रतियोगिता के अंतर्गत केंद्रीय विद्यालय क्रमांक एक अंबाला और केंद्रीय विद्यालय रोहतक के मध्य शानदार मुकाबला हुआ। इसमें 21-14 से केंद्रीय विद्यालय क्रमांक एक अंबाला छावनी ने जीत हासिल की। फुटबाल अंडर-14 प्रतियोगिताओं के अंतर्गत केंद्रीय विद्यालय हरसिंहपुरा और केंद्रीय विद्यालय क्रमांक एक अंबाला के मध्य मुकाबला हुआ।

इसमें केंद्रीय विद्यालय हरसिंहपुरा ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 2-0 से जीत हासिल की। फुटबाल अंडर 17 खेल प्रतियोगिता के अंतर्गत केंद्रीय विद्यालय क्रमांक दो अंबाला तथा केंद्रीय विद्यालय क्रमांक और अंबाला के मध्य मुकाबला हुआ। इसमें केंद्रीय विद्यालय क्रमांक दो अंबाला ने तीन 3-1 से जीत हासिल की। प्रतियोगिताओं के अंत में प्राचार्य हरिंद्र सिंह लांबा ने विजेता खिलाड़ियों को बधाई दी एवं आगामी खेलों के लिए छात्रों का उत्साहवर्धन किया।

फुटबाल में प्रतिभा का मंचन करते केवीके के विद्यार्थी। संस्था

फुटबाल में प्रतिभा का मंचन करते केवीके के विद्यार्थी। संस्था

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed