फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   KV-2 Cantt emerged as champions in the Under-14 category, while Sirsa won the title in the Under-17 category.

Ambala News: अंडर-14 में केवि-2 छावनी और अंडर-17 में सिरसा बने चैंपियन

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 30 Jun 2026 02:42 AM IST
विज्ञापन
KV-2 Cantt emerged as champions in the Under-14 category, while Sirsa won the title in the Under-17 category.
फाइनल फुटबॉल मुकाबले में जूझती टीमें। स्कूल
अंडर-14 में केवि-2 छावनी और अंडर-17 में सिरसा बने चैंपियनचार दिवसीय गुरुग्राम संभाग स्तरीय फुटबॉल लीग प्रतियोगिता में हुए रोमांचक मुकाबले
विज्ञापन


माई सिटी रिपोर्टर
अंबाला। पीएम श्री केन्द्रीय विद्यालय क्रमांक-2 में आयोजित चार दिवसीय गुरुग्राम संभाग स्तरीय बालक फुटबॉल लीग प्रतियोगिता का सोमवार को समापन हुआ। प्रतियोगिता का सबसे रोमांचक मुकाबला अंडर-17 वर्ग के फाइनल में देखने को मिला। यह भिड़ंत मेजबान पीएम श्री केन्द्रीय विद्यालय क्रमांक-2, छावनी और केन्द्रीय विद्यालय सिरसा के बीच हुई। निर्धारित समय तक दोनों टीमें एक-दूसरे पर बढ़त बनाने के लिए जूझती रहीं और मुकाबला बराबरी पर छूटा। इसके बाद मैच का फैसला पेनल्टी शूटआउट से हुआ, जिसमें केवि सिरसा ने 8-7 से खिताबी जीत दर्ज की। इस वर्ग में मेजबान विद्यालय उपविजेता रहा जबकि पीएम श्री केन्द्रीय विद्यालय क्रमांक-1, अंबाला ने तीसरा स्थान हासिल किया।

अंडर-14 में मेजबान टीम का दबदबा
इससे पहले, अंडर-14 वर्ग के फाइनल मुकाबले में मेजबान पीएम श्री केन्द्रीय विद्यालय क्रमांक-2, अंबाला छावनी की टीम ने अपनी बादशाहत साबित की। टीम ने शानदार खेल दिखाते हुए केन्द्रीय विद्यालय हरसिंगपुरा को 2-0 से शिकस्त देकर स्वर्ण पदक और चैंपियनशिप की ट्रॉफी पर कब्जा जमाया। हरसिंगपुरा की टीम को उपविजेता पद से संतोष करना पड़ा, जबकि केन्द्रीय विद्यालय मानेसर की टीम तीसरे स्थान पर रही।
विज्ञापन




विजेता टीमें राष्ट्रीय स्तर पर दिखाएंगी दम
समापन समारोह में केन्द्रीय विद्यालय संगठन, गुरुग्राम संभाग के उपायुक्त चन्द्रशेखर आज़ाद मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। उन्होंने विजेता व उपविजेता टीमों को पदक व प्रमाण पत्र बांटे। उन्होंने कहा कि खेल विद्यार्थियों के समग्र विकास का आधार हैं। विद्यालय के खेल प्रशिक्षक गौरव चौधरी ने बताया कि विजेता टीमें अब राष्ट्रीय स्तर की फुटबॉल प्रतियोगिता में संभाग का प्रतिनिधित्व करेंगी। अंत में प्राचार्य हरिन्द्र सिंह लाम्बा ने सभी का आभार जताया, जबकि उप प्राचार्य मनीष सेमवाल ने खिलाड़ियों का हौसला बढ़ाया।

फाइनल फुटबॉल मुकाबले में जूझती टीमें। स्कूल

फाइनल फुटबॉल मुकाबले में जूझती टीमें। स्कूल

फाइनल फुटबॉल मुकाबले में जूझती टीमें। स्कूल

फाइनल फुटबॉल मुकाबले में जूझती टीमें। स्कूल

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed