फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Kunds prepared to offer Arghya to Sun God

सूर्य भगवान को अर्घ्य देने के लिए तैयार किए कुंड

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 08 Nov 2021 01:06 AM IST
विज्ञापन
Kunds prepared to offer Arghya to Sun God
छठ पूजा को लेकर तैयार किया गया कुंड। - फोटो : Ambala
अंबाला। छठ पूजा का आरंभ सोमवार से हो जाएगा। चार दिनों तक चलने वाली छठ पूजा से पहले ही अंबाला में तैयारियां पूरी कर ली गई है।
विज्ञापन

जहां बाजार में छठ पूजा में प्रयोग होने वाले सामान की खूब खरीदारी हो रही है। वहीं, रेलवे कॉलोनी में छठ पूजा के दौरान सूर्य को अर्घ्य देने के लिए कुंड भी तैयार किए गए हैं। जहां पर छठ पूजा मनाई जाएगी।
अंबाला छावनी में मुख्य रूप से रेलवे कॉलोनी में विशेष कार्यक्रम का आयोजन होता है। इसके अलावा अन्य स्थानों पर भी कुंड तैयार किए गए हैं।
बता दें कि इस बार 8 नवंबर को नहाय खाय से पूजा का आरंभ होगा। इस दौरान छठ पूजा व व्रत करने वाले लोग घर को साफ कर पूजा सामग्री रखते हैं। इस दौरान सभी लोग सात्विक आहार लेते हैं। इसके बाद 9 नवंबर को खरना होगा, इस दिन लोग व्रत रखेंगे और रात के समय गुड़ की खीर खाई जाती है खीर खाने के अगले 36 घंटे तक कठिन व्रत रखा जाता है। खरना के दिन छठ पूजा का प्रसाद भी बनाया जाता है।
विज्ञापन

वहीं 10 नवंबर को छठ पूजा होगी इन दिन छठ मइया की पूजा की जाएगी इस दिन व्रती शाम के समय डूबते हुए सूर्य को अर्घ्य देंगे और प्रार्थना करेंगे और 11 नवंबर को उगते हुए सूर्य को अर्घ्य दिया जाएगा इसके बाद व्रत संपन्न होगा। छठ पूजा को लेकर रविवार को रेलवे स्टेशन पर भी काफी भीड़ रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed