फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Kuldeep's mark on gold in National Para Championship

Ambala News: नेशनल पैरा चैंपियनशिप में कुलदीप का स्वर्ण पर निशान

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 25 Nov 2024 04:51 AM IST
विज्ञापन
Kuldeep's mark on gold in National Para Championship
अंबाला। पुणे में आयोजित हुई पांचवीं नेशनल पैरा चैंपियनशिप शूटिंग में रेलवे में कार्यरत उप टिकट निरीक्षक कुलदीप सिंह ने स्वर्ण पदक पर निशाना लगाकर रेलवे का नाम रोशन किया है। यह पदक 50 मीटर राइफल में स्वर्ण पदक झटका है।
विज्ञापन

अब कुलदीप का चयन विश्व कप के ट्रायलों को हो गया है। यह ट्रायल 2 से 10 दिसंबर तक दिल्ली शूटिंग रेंज में होंगे। कुलदीप विश्व कप की तैयारियों में जुट गया है। पुर्ण में नेशनल शूटिंग प्रतियोगिता 7 से 16 नवंबर तक आयोजित हुई थी।
विज्ञापन

कुलदीप ने अपनी खुशी को सांझा करते हुए बताया कि यह उपलब्धि लगातार की गई मेहनत का नतीजा है और इसमें सबसे बड़ा योगदान अंबाला के ओलंपियन दीपक का हैं जोकि उनके गुरु भी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

दिव्यांगता को कमजोरी नहीं बनाया ताकत
जींद के खटकड़ गांव निवासी कुलदीप ने बताया था कि उसे बचपन से ही खेलों का शौक था। दिव्यांगता के बावजूद स्कूल व कॉलेज स्तर पर उन्होंने कई प्रतियोगिताओं में भाग लिया और सम्मान हासिल किया। अपनी दिव्यांगता को कमजोरी नहीं बल्कि अपनी ताकत बनाया। कुलदीप ने बताया कि पिछले दो साल से वो अंबाला कैंट के सेक्टर 34 में स्थित शूटिंग रेंज में महारत हासिल कर रहा है।
2016 में मिली नौकरी
कुलदीप ने बताया कि उन्हें वर्ष 2016 में दिव्यांग कोटे में नौकरी मिली थी। उसने शुरु में कई अन्य प्रतियोगिताओं में भी हाथ आजमाया। चेन्नई में आयोजित पैरा ओलंपिक में रजत पदक हासिल किया। इस दौरान पैर में चोट लग गई तो उन्होंने शूटिंग को ही अपना अगला मिशन बना लिया। पहले मोबाइल पर ऑनलाइन प्रतियोगिता देखकर शूटिंग सीखने की कोशिश की लेकिन कामयाबी नहीं मिली, फिर दीपक गुरु के सानिध्य में प्रशिक्षण शुरु किया तो कामयाबी कदम चूमने लगी।
अब विश्व कप की बारी
कुलदीप ने बताया कि दो से 10 दिसंबर तक पैरा शूटिंग का वर्ल्ड कप ट्रायल होगा जोकि दिल्ली की शूटिंग रेंज में होगा। इसके लिए उन्होंने पूरी तैयारी शुरु कर दी है। उपलब्धियों के बारे जानकारी देते हुए उन्होंने बताया कि राज्य स्तर पर उन्होंने चार स्वर्ण पदक हासिल किए हैं।

इसमें 10 मीटर एयर राइफल, 10 मीटर एयरप्रोण, 50 मीटर प्रोण, 50 मीटर थ्री पोजिशन की प्रतियोगिता में उन्होंने सम्मान हासिल किया था। इसके अलावा वो जयपुर में आयोजित इंटर रेलवे प्रतियोगिता में जनरल कोटे के तहत भी भाग ले चुके हैं और इसमें उनका नंबर चौथा आया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed