फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Kuldeep was promoted from Havildar to EASI a year ago

Ambala News: एक साल पहले हवलदार से ईएएसआई पदोन्नत हुआ था कुलदीप

Fri, 12 Sep 2025 01:28 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला
संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला Updated Fri, 12 Sep 2025 01:28 AM IST
विज्ञापन
Kuldeep was promoted from Havildar to EASI a year ago
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

अंबाला। शहजादपुर में रिश्वत लेने से पहले एसीबी के जाल से बचकर थाना प्रभारी की बोलेरो गाड़ी लेकर भागा ईएएसआई कुलदीप की पंचकूला टीम तलाश कर रही है। जींद निवासी ईएएसआई कुलदीप 22 साल की नौकरी के बाद एक साल पहले ही हवलदार से ईएएसआई बना था। भ्रष्टाचार के आरोप के मामले में आरोपी कुलदीप पर एसीबी अंबाला ने पीड़ित बृजपाल की तहरीर पर बीएनएस में 308 जबरन वसूली व भ्रष्टाचार की धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया है।


बड़ी बस्सी गांव निवासी बृजपाल ने पुलिस को दी शिकायत में बताया था कि शहजादपुर थाने में तैनात एसआई कुलदीप सिंह बेटे जतिन शर्मा को केस में फंसाने के डर दिखाकर पैसों की मांग कर रहा है। उसने 10 सितंबर को 20 हजार रुपये देने के लिए बुलाया है। रिकॉडिंग व अन्य सबूत मिलने के बाद पंचकूला एससीबी की टीम ने 500-500 रुपये के चालीस नोट तैयार कर बृजपाल को दे दिए थे। इसके बाद वे बडागढ़ के निकट ट्रैप बिछाकर आरोपी के आने का इंतजार कर रहे थे। जैसे ही पैसे देने की बात हुई तो कुलदीप सिंह खुद को फंसा पाकर थाना प्रभारी की गाड़ी की तरफ भागा। इस गाड़ी में ही कुलदीप ट्राली चोरी के आरोपी जतिन को रिमांड के दौरान नारायणगढ़ से ला रहा था। उसमें और मुलाजिम भी बैठे हुए थे। तभी कुलदीप ने गाड़ी चालक को गुमराह करते हुए कहा कि आरोपी के परिजनों ने हमला कर दिया है, गाड़ी भागओ। वह बोलेरो गाड़ी में सीधा शहजादपुर थाने पहुंचे से पहले ही उतरकर फरार हो गया। जबकि एसीबी की टीम पीछा करती थी।
विज्ञापन

-----------
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed