{"_id":"673678cc2a7c8f765b0e64e4","slug":"knife-attack-on-student-returning-from-school-three-named-ambala-news-c-36-1-sknl1017-132769-2024-11-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ambala News: स्कूल से लौट रहे छात्र पर चाकू से हमला, तीन नामजद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ambala News: स्कूल से लौट रहे छात्र पर चाकू से हमला, तीन नामजद
Fri, 15 Nov 2024 03:55 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला
संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला
Updated Fri, 15 Nov 2024 03:55 AM IST
विज्ञापन
नारायणगढ़। काला आम्ब रोड स्थित हरियाली ढाबा के पास तीन युवकों ने 11वीं कक्षा के छात्र पर चाकू से हमला कर घायल कर दिया। हमलावरों ने छात्र के टांग व गर्दन के पास मोड्डे पर वार किया। नारायणगढ़ थाना पुलिस ने प्रिंस, जतिन, कृष व अन्य पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी।
शिकायतकर्ता नारायणगढ़ के डेरा गांव निवासी भीम सिंह ने बताया कि उसका लड़का मनमीत सिंह 11वीं कक्षा का छात्र है। 12 नवंबर को छुटटी होने के बाद अपने घर आ रहा था। बेटा काला आम्ब रोड स्थित हरियाली ढाबा के पास पहुंचा तो आरोपियों ने बेटे की बाइक से आगे अपनी बाइक लगा दी। देखते ही देखते झगड़ा शुरू कर दिया। आरोप लगाया कि स्विफ्ट गाड़ी में आए आरोपी प्रिंस ने मारपीट शुरू कर दी। इतने में आरोपियों ने चाकू से बेटे की दाहिने टांग पर हमला किया। गर्दन पर चाकू मारने से रोका तो वो मोड्डे पर जाकर लगा। लोगों की भीड़ देखकर हमलावर मौके से फरार हो गए।
-- -- -- -- -