फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   kisan protest

वाटर कैनन से होकर पुलिस की मानव श्रृखंला तोड़ते हुए दिल्ली कूच कर गए किसान

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 26 Nov 2020 02:05 AM IST
विज्ञापन
kisan protest
kisan protest - फोटो : Ambala
अंबाला। किसानों को दिल्ली कूच से रोकने के लिए पुलिस के बंदोबस्त फेल हो गए। हजारों किसानों के साथ भाकियू के प्रदेशाध्यक्ष गुरनाम सिंह चढूनी दोपहर को दिल्ली के लिए रवाना हो गए। पुलिस ने उन्हें दो जगह रोकने का प्रयास किया। वाटर कैनन का इस्तेमाल किया गया। मानव श्रृंखला भी बनाई। पर चढूनी किसानों के साथ हर बंदोबस्त को तोड़ते हुए निकल गए। किसानों को रोकने के दौरान कई पुलिस जवान भी बाल-बाल बच गए। आंखों में पानी की तेज बौछार के कारण पुलिस एक जवान भी जख्मी हो गया।
विज्ञापन

दिल्ली कूच को लेकर 11 बजे से ही किसान ट्रैक्टर-ट्रॉलियों पर सवार होकर शाहपुर अनाजमंडी में जमा होने शुरू हो गए थे। तीन घंटे में ही मंडी के बाहर हजारों किसान जमा हो गए थे। किसानों की अगुवाई खुद भाकियू के प्रदेशाध्यक्ष गुरनाम चढूनी कर रहे थे। हालांकि किसानों को रोकने के लिए पुलिस की ओर से भी मजबूत बैरिकेट लगाए गए थे। कूच से पहले किसानों ने पुलिस को बैरिकेट हटाने का अल्टीमेटम भी दिया। इसके बाद किसान ये बैरिकेट तोड़कर आगे निकल गए। तब पुलिस ने उन्हें रोकने के लिए मानव श्रृंखला बनाई। साथ ही चढूनी से आधे घंटे का समय मांगा। इस दौरान पुलिस की सांसें अटकी रही। आधा घंटा बीतने के बाद फिर चढूनी ने किसानों को कूच करने के आदेश दिए। इस दौरान चढूनी के वाहन की चपेट में आने से कई जवान बाल-बाल बच गए। किसानों को रोकने के लिए पुलिस की ओर से वाटर कैनन का इस्तेमाल किया गया। इस दौरान किसानों में अफरा-तफरी मची लेकिन किसान इस दिक्कत को भी पार कर दिल्ली की ओर निकल गए।
विज्ञापन

किसानों की ओर से हुआ पथराव
मोहड़ी के पास फिर किसानों को रोकने की असफल कोशिश हुई। पुलिस का आरोप है कि किसानों की ओर पथराव भी किया गया था लेकिन इनमें किसी को चोट नहीं आई। वाटर कैनन की बौछार से पड़ाव थाने में तैनात एसपीओ पवन कुमार जख्मी हो गए। आंखों में पानी जाने से उनकी देखने की क्षमता पर असर पड़ा है। उपचार के लिए उन्हें नागरिक अस्पताल में दाखिल करवा गया है। अमृतसर-दिल्ली नेशनल हाईवे पर हुई इस कार्रवाई के दौरान करीब तीन घंटे तक जाम की स्थिति रही। इसी वजह से वाहनों को लिंक रोड की ओर डायवर्ट किया गया।

kisan protest

kisan protest- फोटो : Ambala

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed