फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   SPO falls victim to AI voice scam, loses lakh.

Ambala News: एआई आवाज के जाल में फंसे एसपीओ, 11 लाख रुपये गंवाए

Sat, 22 Aug 2026 01:42 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला
संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला Updated Sat, 22 Aug 2026 01:42 AM IST
विज्ञापन
SPO falls victim to AI voice scam, loses   lakh.
संवाद न्यूज एजेंसीअंबाला सिटी। सेना से सेवानिवृत्त और वर्तमान में पुलिस विभाग में विशेष पुलिस अधिकारी (एसपीओ) के पद पर तैनात कर्मचारी गांव गगनहेड़ी, बराड़ा निवासी विजय कुमार भी साइबर ठगों के जाल में फंसकर 11 लाख रुपये गंवा बैठे।
विज्ञापन

ठगों ने एआई वॉयस क्लोनिंग से अमेरिका में रह रहे उनके भांजे की आवाज निकालकर पहले 20 लाख रुपये खाते में ट्रांसफर होने का झांसा दिया और फिर अलग-अलग बहाने बनाकर 11 लाख रुपये ट्रांसफर करा लिए। डिजिटल अरेस्ट का डर दिखाकर भी पीड़ित पर दबाव बनाया गया। शिकायत पर साइबर क्राइम थाने में प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन

अलग-अलग किस्तों में ट्रांसफर किए 11 लाख : ठगों के झांसे में आकर विजय कुमार ने दोसड़का स्थित पीएनबी शाखा और ऑनलाइन माध्यम से अलग-अलग किस्तों में कुल 11 लाख रुपये ट्रांसफर कर दिए। इसके बाद भी ठग संपर्क में रहे। कभी एजेंट की मां को हार्ट अटैक आने और ऑपरेशन के लिए रुपये की जरूरत बताई गई तो कभी भांजे के दस्तावेज ब्लॉक कराने और छुट्टी रद्द करवाने की धमकी दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

18 अगस्त को चचेरे भाई से बातचीत के बाद विजय कुमार ने बहन के माध्यम से अमेरिका में रह रहे असली भांजे से संपर्क किया। तब ठगी का खुलासा हुआ। उन्हें पता चला कि साइबर ठगों ने एआई वॉयस क्लोनिंग और फर्जी पहचान के जरिए 11 लाख रुपये ठग लिए। जांच अधिकारी सुशील कुमार ने बताया कि जिन बैंक खातों में रुपये ट्रांसफर किए गए हैं, उनका विवरण खंगाला जा रहा है। साइबर सेल की मदद से आरोपियों की पहचान और तलाश के प्रयास किए जा रहे हैं।

प्लॉट खरीदने और सरप्राइज के नाम पर बुना जाल
विजय कुमार ने पुलिस को बताया कि वह सेना से सेवानिवृत्त हैं और वर्तमान में एसपीओ के रूप में सेवाएं दे रहे हैं। उनका भांजा विनय दो वर्षों से अमेरिका में रह रहा है। 10 अगस्त को व्हाट्सएप पर वॉयस कॉल कर ठग ने खुद को विनय बताया और भारत आकर प्लॉट खरीदने की बात कही। उसने 20 लाख रुपये उनके खाते में ट्रांसफर करने की जानकारी दी और इसे परिवार से छिपाकर रखने को कहा। विश्वास दिलाने के लिए विदेशी बैंक से 20 लाख रुपये ट्रांसफर की फर्जी रसीद भी भेजी गई।

इसके बाद दूसरे नंबर से कॉल कर खुद को पंजाब नेशनल बैंक की मुंबई मुख्य शाखा का सुपरवाइजर बताने वाले व्यक्ति ने कहा कि 20 लाख रुपये दो दिन में खाते में क्रेडिट हो जाएंगे। 12 अगस्त को कथित भांजे ने फोन कर छुट्टी लेने के लिए एजेंट को सात लाख रुपये देने और दस्तावेज उसके पास होने की बात कही। उसने एजेंट हरजीत सिंह का नंबर भी दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed