फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Kirtan Darbar was organized remembering the martyrdom

Ambala News: शहादत को याद कर लगाया कीर्तन दरबार

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 28 Dec 2024 01:36 AM IST
विज्ञापन
Kirtan Darbar was organized remembering the martyrdom
दोसड़का में आयोजित कीर्तन दरबार में गुणगान करते हुए रागी।
मुलाना। श्री गुरुगोबिंद सिंह जी के छोटे साहिबजादे बाबा जोरावर सिंह, बाबा फतेह सिंह और माता गुजरी कौर जी की याद में गुरुद्वारा बाबा जोरावर सिंह बाबा फतेह सिंह में कीर्तन दरबार लगाया।
विज्ञापन

तीन दिवसीय शहीदी जोड़ मेले के अंतिम दिन दोसड़का गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी और क्षेत्र की साध संगत के सहयोग से विशाल कीर्तन दरबार का आयोजन किया। इसमें सैंकड़ों की संख्या में संगत मौजूद रही, जिन्होंने गुरु ग्रंथ साहिब जी की पावन हजूरी में मत्था टेक अरदास की।
विज्ञापन

इसमें सिख कौम के प्रसिद्ध रागी जत्थे बीबी अमनदीप कौर खालसा नकोदर वाले, भाई रणजोध सिंह, भाई लखबीर सिंह, भाई कुलविंदर सिंह, भाई अमरजीत सिंह, भाई बचित्र सिंह, भाई प्रीतपाल सिंह, भाई दविंद्र सिंह, ज्ञानी गुरदेव सिंह व कथावाचकों द्वारा कीर्तन के माध्यम से संगत को निहाल किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

बीबी अमनदीप कौर ने संगत को बड़े साहिबजादों व छोटे साहिबजादों की शहादत संबंधी इतिहास विस्तारपूर्वक सुनाया। उन्होंने कहा कि सामाजिक बुराइयों से दूर रहते हुए संगत को गुरुवाणी का जाप करने और गुरुओं के बताए गए मार्ग पर चलना चाहिए। विशाल कीर्तन दरबार व मेले में पहुंचे श्रद्धालुओं के लिए अटूट लंगर बरताया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed