फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Kidney stone operation done by telescope method in civil hospital

Ambala News: नागरिक अस्पताल में दूरबीन विधि से किया गुर्दे की पथरी का ऑपरेशन

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 20 Jul 2025 01:04 AM IST
विज्ञापन
Kidney stone operation done by telescope method in civil hospital
ऑपरेशन के बाद मरीज के साथ खुशी जाहिर करते हुए विशेषज्ञ चिकित्सक। अस्पताल प्रबंधन
अंबाला सिटी। नागरिक अस्पताल में यूरोलॉजिस्ट डॉ. हरप्रीत सिंह और गैस्ट्रोलॉजिस्ट डॉ. नरेंद्र कुमार बिश्नोई अपनी विशेषज्ञ सेवाएं प्रदान कर रहे हैं। डॉ. बिश्नोई की ओपीडी हर शनिवार को अस्पताल में संचालित की जाती है, जबकि डॉ. हरप्रीत सिंह की ओपीडी सेवाएं प्रत्येक बुधवार व शुक्रवार को होती है। हर शनिवार को वे ऑपरेशन थिएटर (ओटी) में सर्जरी भी करते हैं। इसी के चलते शनिवार को यूरोलॉजिस्ट डॉ. हरप्रीत सिंह द्वारा उत्तर प्रदेश के शामली निवासी 42 वर्षीय मरीज सनवर हुसैन की गुर्दे में मौजूद पथरी का दूरबीन विधि द्वारा सफल ऑपरेशन किया गया। यह ऑपरेशन अत्यंत सफल रहा और मरीज की हालत अब पूरी तरह स्थिर है। यह उल्लेखनीय है कि इस तरह की उन्नत तकनीकों द्वारा किए जा रहे ऑपरेशन से मरीजों को जल्द आराम मिलता है और रिकवरी भी तेज होती है।
विज्ञापन


पीएमओ डॉ. रेणु बेरी ने बताया कि गैस्ट्रोलॉजिस्ट डॉ. नरेंद्र बिश्नोई द्वारा जिन मरीजों को एंडोस्कोपी की आवश्यकता होती है, उन्हें छावनी के नागरिक अस्पताल भेजा जाता है। जहां यह जांच पूरी तरह नि:शुल्क की जाती है, इससे मरीजों को न केवल गुणवत्तापूर्ण उपचार मिल रहा है, बल्कि उन्हें निजी अस्पतालों में इलाज करवाने की भारी भरकम लागत से भी छुटकारा मिल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed