{"_id":"5d7170fe8ebc3e93a76fdf34","slug":"kidnep-ambala-news-knl42377143","type":"story","status":"publish","title_hn":"पब्लिक हेल्थ एसडीओ जफर इकबाल का अपहरण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पब्लिक हेल्थ एसडीओ जफर इकबाल का अपहरण
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अंबाला। पब्लिक हेल्थ के एसडीओ जफर इकबाल खान अपहरणकर्ताओं के चंगुल से निकलने में में कामयाब रहे। अपहरण के बाद बदमाशों ने दोस्त के जरिए तीन लाख रुपये की फिरौती मांगी थी। इकबाल बुधवार को घर से ड्यूटी के लिए निकला था। मगर इसके बाद वह घर नहीं लौटा। वीरवार को परिवार की ओर से पुलिस को अपहरण की शिकायत दी गई। जिसके बाद पुलिस भी हरकत में आ गई। इकबाल के अपहरण में स्थानीय गैंग के बदमाशों का हाथ होने की बात कही जा रही है। एसपी अभिषेक जोरवाल ने खुद इसकी पुष्टि की है।
नारायणगढ़ में तैनात हैं इकबाल
कैंट के मच्छी मोहल्ला निवासी जाहिद खान ने वीरवार को पुलिस को एक शिकायत देकर अपने छोटे भाई जफर इकबाल खान के अपहरण की बात कही थी। जाहिद ने पुलिस को बताया कि उसका भाई इकबाल नारायणगढ़ पब्लिक हेल्थ में बतौर ऑफिसर कार्यरत है। बुधवार को वह अपनी गाड़ी में ड्यूटी के लिए घर से निकला था। इसके बाद वह पूरी रात घर नहीं आया। वीरवार सुबह दोस्त जगदीप के मोबाइल पर इकबाल ने फोन किया। बताया कि वह किसी काम से सोनीपत आ गया था। यहां पर उसकी गाड़ी के साथ एक बच्चे का एक्सीडेंट हो गया है। बच्चे की हालत नाजुक है। उसे उपचार के लिए अस्पताल में दाखिल करवाया गया है। मेरी बच्चों के परिवार से बात हो गई है। उन्हें तीन लाख रुपये देने हैं। इकबाल ने यह भी बताया कि बच्चे के रिश्तेदार दोसड़का में रहते हैं। इसी वजह से उसने जगदीप को 3 लाख लेकर दोसड़का चौक पर आने की बात कही। इसके बाद जगदीप के फोन पर इकबाल के अपहरण का मैसेज आया। जाहिद ने बताया कि जगदीप के फोन पर लगातार उसके भाई के फोन आ रहे थे। उस समय वह बेहद घबराया था। जाहिद ने पुलिस को बताया कि बातचीत से उन्हें अहसास हो गया कि उसे कोई डरा धमकाकर पैसे की डिमांड कर रहा है। परिवादी ने पुलिस से अपने भाई की अपहरणकर्ताओं से रिहा करवाने का आग्रह किया।
फिर पुलिस आई हरकत में
शिकायत के तुरंत बाद पुलिस ने एसडीओ जफर इकबाल खान के अपहरण का मामला दर्ज कर जांच शुरू की। जांच की जिम्मेदारी कैंट थाना पुलिस के साथ सीआईए टू को सौंपी गई। शाम होने तक एसडीओ जफर इकबाल खान अपहरणकर्ताओं के चंगुल से निकल आया। अभी तक यह क्लीयर नहीं हो पाया कि इकबाल की रिहाई कैसे संभव हुई। पुलिस पूरे मामले की जांच करने की बात कह रही है। सीआईए टू के प्रभारी इंस्पेक्टर संदीप कुमार ने बताया कि अभी मामले की जांच चल रही है। जल्द ही अपहरणकर्ताओं को काबू कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
उसके भाई की ओर से जफर इकबाल के अपहरण होने की शिकायत दी थी। इसके बाद केस दर्ज कर जांच शुरू की गई। इकबाल अपहरणकर्ताओं से रिहा गया है। कुछ स्थानीय बदमाशों का उनके अपहरण में हाथ होने की बात सामने आई है। पुलिस अपहरणकर्ताओं को पकडने के लिए कसरत कर रही है। जल्द ही अपहरण के इस मामले की गुत्थी सुलझ जाएगी।
अभिषेक जोरवाल, एसपी, अंबाला