फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Kidnapper arrested from Cantt station, girl abducted from Pehowa recovered

Ambala News: कैंट स्टेशन से अपहरणकर्ता गिरफ्तार, पिहोवा से अगवा की गई बच्ची बरामद

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 17 May 2026 12:39 AM IST
विज्ञापन
Kidnapper arrested from Cantt station, girl abducted from Pehowa recovered
अंबाला कैंट के जीआरपी थाने में पकड़ा गया अपहरणकर्ता। संवाद
अंबाला। जीआरपी ने मुस्तैदी दिखाते हुए कैंट स्टेशन परिसर से एक अपहरणकर्ता को पकड़ा है। आरोपी की पहचान बिहार के पूर्णिया निवासी प्रकाश के तौर पर हुई है जोकि पिहोवा में एक किसान के खेतों में श्रमिक के तौर पर काम करता था। प्रकाश शनिवार तड़के ही पिहोवा से अपने साथी श्रमिक की मासूम बच्ची को अगवा कर भागा था। इस संबंध में पिहोवा थाने में पीड़ित पिता की तरफ से शिकायत दर्ज करवाई गई थी। इस कार्रवाई में जीआरपी में तैनात होमगार्ड के जवानों ने मुख्य भूमिका निभाई। पुलिस ने आरोपी को हिरासत में ले लिया है, वहीं बच्ची को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन


मासूम के चेहरे पर मारपीट के निशान
अपहरणकर्ता बच्ची के चेहरे पर चोट और मारपीट के निशान मिले हैं। जीआरपी की सूचना के बाद पिहोवा पुलिस तुरंत हरकत में आई और मामले की जांच शुरू कर दी है। पिहोवा पुलिस की एक टीम अंबाला कैंट पहुंची और आरोपी को अपने साथ लेकर पिहोवा के लिए रवाना हो गई है, जहां उससे आगे की पूछताछ की जाएगी।
विज्ञापन


दोस्त बनकर ले गया था काम पर
पुलिस की शुरुआती पूछताछ में आरोपी प्रकाश ने अजीबोगरीब दावा किया है। उसका कहना है कि वह अत्यधिक शराब के नशे में था और उसी नशे की हालत में उससे यह गलती हो गई। दूसरी ओर पीड़ित बच्ची के पिता पवन ने आरोपी के दावों को खारिज करते हुए बताया कि आरोपी ने पहले उससे दोस्ती की। वह दोस्त बनकर उसे पिहोवा में काम दिलाने के बहाने ले गया था और मौका पाकर उसकी बच्ची को अगवा कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


पिहोवा पुलिस के जांच अधिकारी बलजीत सिंह ने बताया कि इस बात की जांच की जा रही है कि आरोपी का मुख्य मकसद क्या था और क्या इस वारदात में कोई और भी शामिल है। आरोपी के खिलाफ आगामी कार्रवाई शुरु कर दी गई है।


कैंट स्टेशन पर एक बच्ची मिली थी जोकि रो रही थी। जब होमगार्ड के जवानों ने उससे पूछताछ की तो वो डर गई। बच्ची के साथ मौजूद व्यक्ति से जब सख्ती से पूछताछ की तो उसने पूरा मामला उगल दिया। मामले की सूचना तुरंत पिहोवा पुलिस को दी गई। आरोपी और बच्ची को सुरक्षित उनके सुपुर्द कर दिया गया है।
-राजकुमार, कार्यकारी प्रभारी, जीआरपी,अंबाला।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed