फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Kidnapped from the station beaten up and robbed of chain and cash

Ambala News: स्टेशन से अपहरण, मारपीट कर चेन और नगदी छीनी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 24 Sep 2024 01:24 AM IST
विज्ञापन
Kidnapped from the station beaten up and robbed of chain and cash
रेलवे स्टेशन पर हुई मारपीट में घायल अ​भिषेक पंचकूला सेक्टर-6 अस्पताल में उपचाराधीन
अंबाला। वैष्णो देवी से चारों दोस्त संग माथा टेककर लौटे सिटी के मानव चौक निवासी 23 वर्षीय अभिषेक का दर्जनभर बदमाशों ने छावनी रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर एक से अपहरण कर मारपीट करने का मामला सामने आया है।
विज्ञापन

पीड़ित का आरोप है कि बदमाशों ने स्टेशन की पार्किंग से उसका पीछा किया था। रॉड आदि हथियार लहराते हुए प्लेटफार्म एक पर उसे पकड़ लिया। जबरन स्कॉर्पियो गाड़ी में बैठाने के बाद आंख पर पट्टी बांध दी। एक कमरे में ले जाकर पूरे कपड़े उतारकर वीडियो बनाया और चांदी की चेन और नगदी छीन ली। करीब चार घंटे के बाद अधमरा कर पंचकूला सेक्टर-6 अस्पताल में छोड़कर फरार हो गए।
विज्ञापन

सूचना पाकर जीआरपी अंबाला की पुलिस मौके पर पहुंची। घायल के पंचकूला अस्पताल में भी बयान दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी। यह मामला रंजिश से जुड़ा है। घायल ने कुछ बदमाशों के नाम भी बताएं है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पार्किंग के बाद से पीछे पड़े थे बदमाश

शिकायतकर्ता अभिषेक ने बताया कि उसके दोस्त की कुछ समय पहले किसी से लड़ाई हुई थी। वह केवल साथ खड़ा था। बदमाशों में से कुछ युवक उसी की रंजिश रखे थे। 20 सितंबर को अपने तीन अन्य दोस्तों के साथ वैष्णो देवी माथा टेकने के लिए गया था। 23 सितंबर की रात करीब 12 बजकर 30 मिनट पर वह उतरने के बाद पार्किंग में खड़ी बाइकों के पास जा रहे थे। तभी अचानक बदमाशों ने उसे देखकर पकड़ने का प्रयास किया। वह भागते हुए रेलवे स्टेशन के गेट नंबर 2 से प्लेटफार्म पर पहुंचा, वहां भी बदमाश पहुंच गए। रॉड से हमला करने के बाद उसे जबरन गाड़ी में डालकर एक कमरे में ले गए थे। आरोप लगाया कि बदमाशों ने उसकी चांदी की चेन, फोन व पर्स से करीब दो हजार की राशि छीन ली। परिजनों को 24 सितंबर की सुबह होश आने पर फोन किया था। टांग में फ्रेक्चर व सिर पर चोटें आई है।
वर्जन
घायल के बयान दर्ज कर लिए गए है। जल्द ही जांच के बाद मामला दर्ज कर लिया जाएगा। आरोपियों की धरपकड़ के लिए सीसीटीवी फुटेज की मदद ली जाएगी।
सब इंस्पेक्टर राजकुमार, जांच अधिकारी, जीआरपी अंबाला।

रेलवे स्टेशन पर हुई मारपीट में घायल अभिषेक पंचकूला सेक्टर-6 अस्पताल में उपचाराधीन

रेलवे स्टेशन पर हुई मारपीट में घायल अभिषेक पंचकूला सेक्टर-6 अस्पताल में उपचाराधीन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed