फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Khelo India: Players busy in preparations are sweating

खेलो इंडिया : तैयारियों में जुटे खिलाड़ी बहा रहे पसीना

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 24 Feb 2022 01:16 AM IST
विज्ञापन
Khelo India: Players busy in preparations are sweating
अंबाला सिटी। खेलो इंडिया प्रतियोगिता के लिए देशभर में तैयारियां शुरू हो गई हैं। हरियाणा में भी प्रतियोगिता के लिए अभ्यास करवाया जा रहा है। इसी को लेकर अंबाला में जिम्नास्टिक खेल प्रतियोगिता के लिए शिविर बुधवार को आरंभ हो गया जो 27 फरवरी तक जारी रहेगा। इसमें प्रदेशभर से आए नौ खिलाड़ी भाग ले रहे हैं। खिलाड़ियों को प्रशिक्षण देने के लिए विशेष रूप से पंचकूला से प्रशिक्षक नीलकमल को भेजा गया है।
विज्ञापन

बता दें कि यह खिलाड़ी हरियाणा को मिले विशेष कोटे के नौ खिलाड़ी हैं। वहीं हरियाणा से कुल 20 खिलाड़ी खेलो इंडिया में हरियाणा का प्रतिनिधित्व करेंगे। इससे पहले 11 खिलाड़ियों का चयन जम्मू में हुई खेल प्रतियोगिता के दौरान हुआ था। प्रदेश भर से आए इन खिलाड़ियों के लिए अंबाला में विशेष व्यवस्था की गई है। अब पांच दिनों तक यह खिलाड़ी अंबाला में ही अभ्यास करेंगे। पूरी टीम का चयन होने के बाद में नया शेड्यूल जारी किया जाएगा।
विज्ञापन

छह घंटे से ज्यादा कर रही अभ्यास
छावनी की 16 वर्षीय रूची भट्ट ने बताया कि खेलो इंडिया के लिए उसका चयन हुआ है। वह करीब सात साल से खेल का अभ्यास कर रही हैं। वह इस प्रतियोगिता के लिए करीब छह घंटों तक अभ्यास कर रही हैं। खेलो इंडिया में पदक लाने के लिए वह पूरी तैयारी कर रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

पदक लाने के लिए ज्यादा तैयारी
गुरुग्राम की 15 वर्षीय ध्रुवी ने बताया कि वह पिछले छह साल से जिम्नास्टिक खेल प्रतियोगिता का अभ्यास कर रही है। अंबाला में हुई खेल प्रतियोगिता के दौरान उनका खेलो इंडिया के लिए चयन हुआ था। इसके बाद से वह पदक लाने के लिए ज्यादा तैयारी कर रही हैं।
ज्यादातर समय मैदान पर बिताती हैं
रोहतक से आई सुमन ने बताया कि वह पिछले करीब सात वर्ष से खेल का अभ्यास कर रही हैं। जब से उनका चयन खेेलो इंडिया के लिए चयन हुआ है, तब से उन्होंने खेल का अभ्यास और अधिक बढ़ा दिया है। ज्यादातर समय मैदान पर बिताती हैं, ताकि पदक ला सकें।

आठ साल से कर रहीं अभ्यास
रोहतक से ही आई प्रिंसी ने बताया कि वह पिछले आठ साल से अभ्यास कर रही हैं। जब-जब उनकी कोई प्रतियोगिता होती है, वह अधिक प्रयास करती हैं, ताकि पदक पर कब्जा जमाया जा सके। इस बार भी वह पदक हासिल करने के लिए अभ्यास कर रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed