फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Khadi: Stepping in with modernity, brand now visible from markets to shopping malls

खादी : आधुनिकता संग कदमताल, अब बाजारों से शापिंग मॉल तक दिख रहा ब्रांड

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 01 Dec 2021 11:30 AM IST
विज्ञापन
Khadi: Stepping in with modernity, brand now visible from markets to shopping malls
अंबाला छावनी के बीपीएस प्लेनेटोरियम में खादी उत्सव में लखनवी चिकन के कुर्ते दिखाते हैं आयोजक - फोटो : Ambala
कभी सादगी की पहचान मानी जाने वाली खादी अब आधुनिकता संग कदमताल कर रही है। यही कारण है कि बाजारों से लेकर मॉल तक खादी के उत्पाद लोगों को आकर्षित कर रहे हैं। यही नहीं खादी के कपड़े और उत्पाद मल्टीनेशनल ब्रांड पर भी भारी पड़ते दिख रहे हैं। तभी तो रोजमर्रा के साथ रैंप पर भी इसका जलवा दिख रहा है। फिलहाल अंबाला में बीएएस प्लेनेटोरियम का इंडोर खादी उत्सव इसका साक्षी बन रहा है।
विज्ञापन

इतिहास में ब्रिटिश हुक्मरान खादी की ताकत को भारत की आजादी से पहले देख चुके हैं। वहीं आधुनिक दौर में इसकी गुणवत्ता और तड़क भड़क का जलवा पाश्चात्य संस्कृति में रचे बसे फैशन प्रेमी भी देख रहे हैं। तभी तो चंद घंटों में अंबाला के खादी उत्सव में दो लाख से ज्यादा की बिक्री हुई है। अंबाला कैंट के बीएएस प्लेनेटोरियम में आयोजित खादी ग्रामोद्योग उत्सव के बारे में आयोजक दावा कर रहे हैं कि यह अंबाला में पहला इंडोर और स्पेशल खादी मेला है, जिसका उद्घाटन हरियाणा के गृहमंत्री अनिल विज ने किया। उन्होंने बताया कि पिछले कुछ वर्षों में खादी ब्रांड बन कर उभरा है और इसकी खरीदारी भी देश विदेश में हाथों हाथ हो रही है। खादी सदन के संचालक मधुर शर्मा ने बताया कि पिछले दो दिनों के इस खादी उत्सव में दो लाख से ज्यादा की बिक्री हो चुकी है। उनका कहना है कि प्रगति मेले की तर्ज पर अंबाला में इंडोर खादी मेले का यह पहला प्रयास है जो खादी सदन अंबाला द्वारा किया गया है। उनके मुताबिक खादी और ग्रामोद्योग आयोग दिल्ली के सहयोग से खादी मेला 29 नवंबर से 7 दिसंबर तक चलेगा। इस दौरान 3 दिसंबर की शाम को खादी फैशन शो भी आयोजित किया जाएगा। उन्होंने कहा कि आज भारत के खादी को दुनियाभर में पसंद किया जा रहा है।
विज्ञापन

आकर्षित कर रही मोदी व नेहरू जैकेट
देश के दो प्रधानमंत्रियों के नाम से बेची जा रही खादी की जैकेट इन दिनों अंबाला खादी उत्सव में लोगों को आकर्षित कर रही है। मोदी जैकेट 1500 से दो हजार रुपये में बिक रही है, जबकि नेहरू जैकेट की कीमत दो से तीन हजार रुपये है।
विज्ञापन
विज्ञापन

आकर्षित करेगा लखनवी चिकन वर्क
लखनवी चिकन वर्क हुए कपड़ों की खूब मांग रहती है। खादी उत्सव में विशुद्ध भारतीय परंपरागत महिलाओं और पुरुषों के आकर्षक कपड़े यहां अलग-अलग स्टालों पर रखे गए हैं। इनमें लखनवी चिकन वर्क हुए कुर्तों की खूब मांग दिख रही है। आयोजकों के मुताबिक खादी सदन द्वारा यह डिजाइन लखनऊ के कारीगरों से ही तैयार कराए गए हैं।

यहां 70 रुपये से 3000 रुपये मीटर के वस्त्र उपलब्ध
खादी के कपड़ों के अलावा यहां घरेलू इस्तेमाल की अन्य कई वस्तुएं, योगा मैट, केसर, नीम और अजवायन वाला शहद, कई प्रकार की धूप अगरबत्ती, देसी दवाइयां शुद्धता के दावे के साथ प्रस्तुत की गई है। इनमें नीम की कंघी भी शामिल है, जो अन्य उत्पादों से बनी कंघी से ज्यादा गुणकारी बताई जाती है। बता दें कि खादी मेले में यहां 70 रुपये मीटर से लेकर 3000 रुपये मीटर तक का कपड़ा उपलब्ध है।

अंबाला छावनी के बीपीएस प्लेनेटेरियम में खादी उत्सव में फैशन का जलवा।

अंबाला छावनी के बीपीएस प्लेनेटेरियम में खादी उत्सव में फैशन का जलवा।- फोटो : Ambala

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed