फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Kept hungry in hotels of Iran and Dubai, also grabbed seven lakhs

Ambala News: ईरान और दुबई के होटलों में भूखे पेट रखा, सात लाख भी हड़पे

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 04 Jul 2023 01:52 AM IST
विज्ञापन
Kept hungry in hotels of Iran and Dubai, also grabbed seven lakhs
अंबाला। पुर्तगाल भेजने के नाम पर पूजा विहार निवासी युवक से सात लाख रुपये की धोखाधड़ी का मामला सामने आया है। पीड़ित दीक्षाल कपूर ने बताया कि आरोपी ने पुर्तगाल की जगह कई देशों में घुमाया और होटलों में भी ठहराया। यहां रोटी तक नसीब नहीं हुई थी। आखिर में वह जैसे-तैसे भारत लौटा। जब आरोपी के घर गए तो वहां ताला लगा था।
विज्ञापन

पुलिस को दी शिकायत में पूजा विहार निवासी दीक्षाल कपूर ने बताया कि उसकी मुलाकात विदेश भेजने का काम करने वाले संदीप के साथ हुई थी। पहले आठ लाख रुपये मांगे थे, लेकिन बाद में सात लाख रुपये में समझौता हुआ था। आरोपी ने सारे पैसे नकद मांगे थे। 11 अक्तूबर को चार लाख रुपये दिए थे। बाद में उसे दिल्ली से लखनऊ भेजा गया, वहां चार बाग एक होटल में करीब 10 दिन तक रोके रखा। उसके बाद लखनऊ से मुम्बई ले गया, वहां करीब सात दिन कुरला रेजिडेंसी में रखा। फिर 31 अक्तूबर 2022 को मुम्बई से जहाज में बिठाकर ईरान भेजा गया, जो वहां एक हाजमा होटल में करीब तीन महीने रखा।
विज्ञापन

वह बहुत परेशान हो गया था और पिता ने एक लाख 25 हजार रुपये संदीप को पूजा विहार में दिए और कहा कि बेटा परेशान हो रहा है जल्द ही उसे भेज दो। 12 फरवरी 2023 को ईरान से दुबई भेजा, जो वहां एक होटल में रखा। खाना न मिलने के कारण घर फोन बोला था कि संदीप को कहे कि उसे या तो पुर्तगाल भेज दे या फिर वापस इंडिया बुला ले। वह किसी तरह वहां से वापस आया। इस तरह आरोपी ने करीब सात लाख रुपये की धोखाधड़ी की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed