फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Kendriya Vidyalaya won two football matches

Ambala News: केंद्रीय विद्यालय ने जीते दो फुटबाल मैच

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 28 Jun 2024 05:44 AM IST
विज्ञापन
Kendriya Vidyalaya won two football matches
अंबाला। छावनी के पीएम श्री केंद्रीय विद्यालय क्रमांक 2 में केंद्रीय विद्यालय संगठन गुरुग्राम संभाग की 53 वीं संभागीय खेल प्रतियोगिताओं आयोजन किया गया। इस खेल प्रतियोगिता का शुभारंभ प्राचार्य हरिंद्र सिंह लांबा की अध्यक्षता में किया गया। इस दौरान विद्यालय में अंडर-17 आयुवर्ग और अंडर -14 आयुवर्ग के फुटबॉल मैचों का शुभारंभ हुआ। इन प्रतियोगिताओं में यथा चंडी मंदिर, सिरसा, मथाना, योल छावनी , मंडी, केंद्रीय विद्यालय क्रमांक 3 एवं केंद्रीय विद्यालय क्रमांक 2 अंबाला छावनी की टीमों 256 खिलाड़ियों ने भाग लिया। प्राचार्य हरिंद्र सिंह लांबा ने बताया कि इन खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन 27 जून से लेकर 30 जून तक होगा। जिसमें 17 और 19 आयुवर्ग के विद्यार्थियों के लिए फुटबॉल, हैंडबाल, खो -खो, लॉन टेनिस खेल विद्यालय में करवाए जाएंगे।
विज्ञापन

अंडर -14 आयुवर्ग
पहले दिन छह मैच हुए जिसमें एक मैच में केंद्रीय विद्यालय नंबर 2 और हरसिंहपुरा के बीच हुआ मैच ड्रा हो गया। दूसरा मैच केंद्रीय विद्यालय नंबर 2 और केंद्रीय विद्यालय नंबर 1 के बीच मैच हुआ इसमें केंद्रीय विद्यालय नंबर 2 ने यह मैच 5 गोल से जीत लिया। तीसरा मैच योल कैंट की टीम और केंद्रीय विद्यालय नंबर 3 की टीम के बीच मैच हुआ इसमें केंद्रीय विद्यालय नंबर 3 की टीम ने मैच जीता। इसी तरह से अंडर -17 के आठ मैच हुए। जिसमें केंद्रीय विद्यालय नंबर दो और मथाना की टीम के बीच हुए मैच में केंद्रीय विद्यालय नंबर दो की टीम ने दो मैच जीते।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed