फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Kendriya Vidyalaya Hisar defeated Rohtak by 8-7

Ambala News: केंद्रीय विद्यालय हिसार ने रोहतक को 8-7 से हराया

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 29 Jun 2024 05:08 AM IST
विज्ञापन
Kendriya Vidyalaya Hisar defeated Rohtak by 8-7
छावनी के पीएम श्री केंद्रीय विद्यालय क्रमांक दो में खेल प्रतियोगिता के दूसरे दिन खो-खो खेलते हु
अंबाला। छावनी के पीएम श्री केंद्रीय विद्यालय क्रमांक दो में 53वीं गुरुग्राम संभागीय खेल प्रतियोगिता के दूसरे दिन का आयोजन किया गया। इस मौके पर मुख्यातिथि के तौर पर गुरुग्राम संभाग के सहायक आयुक्त दीदार सिंह मुख्यातिथि रहे।
विज्ञापन

उन्होंने प्रतिभागी छात्रों से कहा कि खेल हमारे जीवन का एक अभिन्न अंग है, जो न केवल शारीरिक स्वास्थ्य को बल देता है, बल्कि मानसिक विकास और आत्म-विश्वास को भी बढ़ावा देता है। खेल हमें अनुशासन, समर्पण और टीमवर्क की महत्वपूर्ण शिक्षाएं प्रदान करता है।
विज्ञापन

प्रतियोगिता में खिलाड़ियों ने अपने खेल कौशल का शानदार प्रदर्शन किया। विभिन्न खेलों में रोमांचक मुकाबले देखने को मिले। विद्यालय के उप-प्राचार्य मनीष सेमवाल ने कहा कि खेल प्रतियोगिता में लॉन टेनिस में आयुवर्ग-17 और आयुवर्ग-14, हैंडबॉल आयुवर्ग-17, आयुवर्ग-14, फुटबॉल आयुवर्ग-17, आयुवर्ग-14 के 580 खिलाड़ी हिस्सा ले रहे हैं। इस मौके पर संचालक अध्यापक अजय कुमार ने परिणामों की जानकारी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

दूसरे दिन के यह रहे परिणाम
-हैंडबॉल आयुवर्ग-14 : केंद्रीय विद्यालय हिसार और केंद्रीय विद्यालय रोहतक के बीच में रोमांचक मुकाबला हुआ। इसमें केंद्रीय विद्यालय हिसार ने 8-7 से रोहतक को हराया।
-आयुवर्ग- 17 हैंडबॉल खेल प्रतियोगिता में दो मैच हुए। इनमें प्रथम मैच पीएम श्री केंद्रीय विद्यालय क्रमांक एक अंबाला और केंद्रीय विद्यालय हिसार के बीच में हुआ। इसमें पीएम श्री केंद्रीय विद्यालय क्रमांक 1 अंबाला ने 20-14 से जीत दर्ज की। इसी तरह पीएम श्री केंद्रीय विद्यालय क्रमांक दो अंबाला और केंद्रीय विद्यालय रोहतक के बीच हुआ। इसमें पीएम श्री केंद्रीय विद्यालय क्रमांक दो अंबाला ने विजय हासिल की।
-फुटबॉल आयुवर्ग-17 के अंतर्गत केंद्रीय विद्यालय चंडी मंदिर क्रमांक दो और केंद्रीय विद्यालय क्रमांक दो अंबाला में शानदार मुकाबला हुआ।जिसमें केंद्रीय विद्यालय क्रमांक 2 अंबाला ने अत्यंत रोमांचक ढंग से 1-0 से जीत दर्ज की। फुटबॉल आयुवर्ग-14 के अंतर्गत केंद्रीय विद्यालय चंडी मंदिर क्रमांक 1 एवं केंद्रीय विद्यालय क्रमांक 2 अंबाला के बीच मुकाबला हुआ। जिसमें केंद्रीय विद्यालय दो अंबाला ने एक और जीत दर्ज की।


-खो-खो अंडर-17 प्रतियोगिता में प्रथम मैच केंद्रीय विद्यालय भनाला और केंद्रीय विद्यालय फतेहाबाद के बीच खेला गया। इसमें केंद्रीय विद्यालय भनाला 1-5 प्वाइंट से जीता। द्वितीय मैच केंद्रीय विद्यालय रघुनाथपुरा और केंद्रीय विद्यालय रेवाड़ी के बीच में खेला गया। जिसमें केंद्रीय विद्यालय रेवाड़ी ने 1.6 मिनट से जीत हासिल की। खो-खो खेल प्रतियोगिता आयुवर्ग-14 के अंतर्गत केंद्रीय विद्यालय भनाला और केंद्रीय विद्यालय जींद के बीच में हुआ। इसमें केंद्रीय विद्यालय भनाला ने 8 प्वाइंट से जीत हासिल की। प्रतियोगिता के समापन पर सहायक आयुक्त दीदार सिंह, प्रधानाचार्य हरिंद्र सिंह लांबा और उप -प्राचार्य मनीष सेमवाल ने विजेता टीमों के खिलाड़ियों को बधाई दी।

छावनी के पीएम श्री केंद्रीय विद्यालय क्रमांक दो में खेल प्रतियोगिता के दूसरे दिन खो-खो खेलते हु

छावनी के पीएम श्री केंद्रीय विद्यालय क्रमांक दो में खेल प्रतियोगिता के दूसरे दिन खो-खो खेलते हु

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed