फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Arpit and Pragya dominate the annual sports competition.

Ambala News: वार्षिक खेल में अर्पित और प्रज्ञा का दबदबा

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 15 Oct 2026 12:54 AM IST
विज्ञापन
Arpit and Pragya dominate the annual sports competition.
छावनी स्थित रिवरसाइड डीएवी पब्लिक स्कूल रिले रेस में भाग लेती लड़कियां। स्कूल
वरुण हाउस के अर्पित जस्सी का पांच स्पर्धाओं में पहला स्थान
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
अंबाला। छावनी स्थित रिवरसाइड डीएवी पब्लिक स्कूल में कक्षा छठी से आठवीं तक के विद्यार्थियों के लिए वार्षिक खेल सप्ताह का आयोजन किया गया। इस दौरान विद्यार्थियों ने एथलेटिक्स, रस्साकशी, शॉटपुट और लंबी कूद जैसी विभिन्न स्पर्धाओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन किया।
प्रतियोगिता में लड़कों के वर्ग में वरुण हाउस के अर्पित जस्सी ने कुल पांच स्पर्धाओं में पहला स्थान प्राप्त किया। अर्पित ने 100 मीटर, 200 मीटर, 800 मीटर दौड़, लंबी कूद और 400 मीटर रिले रेस में जीत हासिल की। लड़कियों के वर्ग में इंद्र हाउस की प्रज्ञा लंबा ने भी अपना दबदबा बनाए रखा। प्रज्ञा ने तीन स्पर्धाओं में प्रथम स्थान प्राप्त किया। उन्होंने 100 मीटर, 800 मीटर दौड़ और 400 मीटर रिले रेस में पहला स्थान हासिल किया। इसके अतिरिक्त, प्रज्ञा ने 200 मीटर दौड़ में दूसरा स्थान प्राप्त किया।
विज्ञापन

व्यक्तिगत स्पर्धाओं के मुख्य परिणाम
100 मीटर दौड़ में लड़कों में अर्पित जस्सी प्रथम रहे। लड़कियों में प्रज्ञा लंबा ने पहला स्थान प्राप्त किया। 200 मीटर दौड़ में लड़कों में अर्पित जस्सी ने जीत दर्ज की। लड़कियों में आरना मेहता प्रथम स्थान पर रहीं। 800 मीटर दौड़ में लड़कों में अर्पित जस्सी और लड़कियों में प्रज्ञा लंबा ने पहला स्थान हासिल किया। लंबी कूद में लड़कों में अर्पित जस्सी प्रथम रहे। शॉटपुट में लड़कियों में हरलीन ने पहला स्थान प्राप्त किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

टीम स्पर्धाओं में छात्रों का प्रदर्शन
रस्साकशी की टीम स्पर्धा में लड़कों के वर्ग में सतकीरत सिंह की टीम ने पहला स्थान हासिल किया। रमनजोत की टीम दूसरे स्थान पर रही। लड़कियों के वर्ग में रिद्धिमा की टीम प्रथम स्थान पर रहीं। अलीशा की टीम ने दूसरा स्थान प्राप्त किया। 400 मीटर रिले रेस में लड़कों की टीम में अर्पित, करणवीर, तेजस व प्रभजोत ने पहला स्थान प्राप्त किया। लड़कियों की रिले टीम में प्रज्ञा, आस्था, पलक व तरनप्रीत ने भी प्रथम स्थान हासिल किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed