फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Kaushal Rojgar Nigam corruption hotbed: Hooda

कौशल रोजगार निगम भ्रष्टाचार का अड्डा : हुड्डा

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 24 Jun 2024 12:04 AM IST
विज्ञापन
Kaushal Rojgar Nigam corruption hotbed: Hooda
अंबाला। हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेद्र सिंह हुड्डा ने कहा कि भाजपा ने पिछले 10 वर्ष में प्रदेश को पीछे धकेला है। हरियाणा रोजगार कौशल निगम भ्रष्टाचार का अड्डा है। युवाओं के साथ खिलवाड़ किया जा रहा है।
विज्ञापन

अपनी हार सामने देख भाजपा फर्जी घोषणाएं करेगी, जबकि 10 साल में भाजपा ने जनता को भय, भ्रष्टाचार, अपराध, नशा, बेरोजगारी और महंगाई के अलावा कुछ नहीं दिया। इस सरकार ने तो कांग्रेस कार्यकाल की परियोजनाओं को भी बंद कर दिया। हुड्डा ने कहा कि कांग्रेस की सरकार में दादुपुर-नलवी परियोजना को फिर से शुरू किया जाएगा। इससे किसानों को वर्तमान में ही नहीं, बल्कि आने वाली पीढ़ियों को भी लाभ होगा।
विज्ञापन

वे रविवार को शहर के कर्ण पैलेस में कांग्रेस की ओर से लोकसभा चुनाव में जीत के बाद धन्यवादी कार्यकर्ता सम्मेलन में बोल रहे थे। उनके साथ प्रदेशाध्यक्ष उदयभान और अंबाला के सांसद वरुण मुलाना भी मौजूद थे। पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा और प्रदेशाध्यक्ष उदयभान ने भाजपा पर हमला बोला। पूर्व मुख्यमंत्री हुड्डा ने कहा कि भाजपा ने नौ वर्ष तक कुछ काम नहीं किया। अब नकली काम कर दिखाया जा रहा है। जो घोषणाएं कांग्रेस के समय की हैं या जो अब हम बोल रहे हैं। लोगों के दबाव के कारण भाजपा वह घोषणा कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने कार्यकर्ताओं से कहा कि लोकसभा का मोर्चा तो वे जीत गए हैं। अब अक्टूबर में होने वाले विधानसभा चुनाव की तैयारी करें। हुड्डा ने कहा कि शहर में आईएमटी बनाया जाएगा। हुड्डा ने वरुण मुलाना की तारीफ करते हुए कहा कि जिस हिसाब से अपने विधानसभा की आवाज उठाते थे। अब वरुण हरियाणा के लिए लोकसभा में आवाज उठाएंगे।
भाजपा ने किया जनता को परेशान : उदयभान
प्रदेशाध्यक्ष उदयभान ने कहा कि भाजपा ने अपने कार्यकाल में जनता को प्रताड़ित किया है। भाजपा को इस बार चुनाव में जनता से वोट नहीं, बल्कि माफी मांगनी चाहिए। वरुण मुलाना ने कहा कि भाजपा जुमलेबाजी पर शुरू हो गई है कि बसें मुफ्त चलेंगी। जितनी बस हुड्डा सरकार में चलती थी, आज उतनी भी बस नहीं चलती। आज प्रदेश में बसों की स्वीकृत संख्या 5300 हैं और बसें 3100 ही चलती हैं। वह भी पूरी सड़कों पर नहीं चल पाती। सम्मेलन में पूर्व मंत्री निर्मल सिंह, पूर्व विधायक जसबीर मलौर, हिम्मत सिंह, अमिषा चावला और जग्गा खैरा मौजूद रहे।

भाजपा लोकसभा में हाफ, विधानसभा में होगी पूरी साफ
कार्यकर्ता सम्मेलन के बाद हुड्डा और प्रदेशाध्यक्ष उदयभान, सांसद वरुण मुलाना कांग्रेस नेता और नगर निगम के डिप्टी मेयर राजेश मेहता के घर पहुंचे। यहां हुड्डा ने पत्रकारों से कहा कि पिछली बार एक भी सीट लोकसभा में कांग्रेस की नहीं थी, फिर भी कांग्रेस ने विधानसभा में 31 सीट जीती थीं। अब लोकसभा चुनाव में कांग्रेस की पांच सीट आई हैं। भाजपा लोकसभा में हाफ हो गई है और विधानसभा में भाजपा का सूपड़ा साफ होगा। उन्होंने किरण चौधरी के कांग्रेस छोड़ने पर कहा कि किसी के जाने से कोई फर्क नहीं पड़ता। कांग्रेस मजबूत है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed