फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Kashyap community's claim for assembly ticket

Ambala News: विधानसभा टिकट के लिए कश्यप समाज की दावेदारी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 24 Aug 2024 05:24 AM IST
विज्ञापन
Kashyap community's claim for assembly ticket
अंबाला सिटी। कश्यप समाज ने भी विधानसभा चुनाव में टिकट के लिए दावेदारी ठोक दी है। शुक्रवार को शहर के मॉडल टाउन अंबाला क्लब में अखिल भारतीय आदिवासी कश्यप कहार निषाद भोई समन्वय समिति ने बैठक की। इसमें कई राज्यों से समिति पदाधिकारी पहुंचे।
विज्ञापन

इसकी अगुवाई कश्यप समाज के अंबाला जिलाध्यक्ष सरदार तरसेम सिंह कश्यप ने की। इस दौरान समिति के राष्ट्रीय समन्वयक राजा राम कश्यप ने जानकारी दी। उन्होंने कहा कि उनकी संस्था पूर्ण रूप से गैर राजनीतिक है, लेकिन अगर उनके समाज का कोई नुमाइंदा विधानसभा या लोकसभा में नहीं जाएगा तो समाज की आवाज को कोई नहीं उठाएगा। उन्होंने मांग करते हुए कहा कि कश्यप समाज का बोर्ड या निगम बनाया जाए, जिससे कि समाज की समस्याओं को सुनकर सरकार को रिपोर्ट दी जा सके।
विज्ञापन

उन्होंने यह भी कहा कि वह चुनाव में भाजपा, कांग्रेस, इनेलो, बसपा सहित सभी राजनीतिक पार्टियों के पास जाएंगे और अपने उन लोगों की टिकट के लिए सिफारिश करेंगे, जो राजनीतिक पार्टियों में कार्य कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि देश में कश्यप समाज की जनसंख्या 18 करोड़ हैं, उनको अनुपात में राजनीतिक भागीदारी दी जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

अगर राजनीतिक पार्टियां समाज को भागीदारी नहीं देती तो उनका पिछड़ापन कैसे दूर होगा। उन्होंने कहा कि हरियाणा में 4 सीट इंद्री, घरौंडा, पानीपत ग्रामीण, जगाधरी ऐसी है, जहां समाज बाहुल्य है, वहां से समाज के पदाधिकारियों को टिकट देंगे तो वह समाज का विकास करेंगे। उन्होंने यह भी कहा कि जो पार्टी उनको राजनीतिक भागीदारी देगी, समाज उनको ही चुनाव में समर्थन देगा। वहीं, उन्होंने 5 सितंबर को दिल्ली के तालकटोरा इंडोर स्टेडियम में होने वाले सामाजिक राष्ट्रीय प्रतिनिधि सम्मेलन को लेकर निमंत्रण भी दिया। राष्ट्रीय समन्वयक राजा राम कश्यप ने बताया कि इस सम्मेलन में देशभर से कश्यप समाज के लोग पहुंचेंगे।

समाज ने सभी पार्टियों को सहयोग किया : तरसेम
कश्यप समाज के अंबाला जिलाध्यक्ष तरसेम सिंह कश्यप ने बताया कि विधानसभा चुनाव में कश्यप समाज को कम से कम 4 सीट पर टिकट देकर चुनाव लड़ने का मौका दिया जाए, क्योंकि समाज ने हर बार सभी चुनावों में राजनीतिक पार्टियों को सहयोग किया है। उन्होंने कहा कि हरियाणा के इंद्री, घरौंडा, पानीपत ग्रामीण, जगाधरी सीट पर समाज के निर्णायक मतदाता है। इस अवसर पर बैठक में समिति के राष्ट्रीय संगठन मंत्री आरडी कल्याण पानीपत, राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष बाल मुकंद, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सुरेंद्र भगौत्रा, संगठन मंत्री राम मोहन कश्यप दिल्ली और प्रदेश के अध्यक्ष कैप्टन दयाचंद, मास्टर चतर सिंह, अमर शहीद मोतीराम मेहरा चैरिटेबल ट्रस्ट फतेहगढ़ के चेयरमैन निर्मल सिंह, एडवोकेट संदीप कश्यप गोबिंदगढ़, कश्यप राजपूत सभा के उपाध्यक्ष बलदेव सिंह लोहारा, गुरुद्वारा भाई हिम्मत सिंह लुधियाना के प्रधान बलवीर सिंह, करनाल से एडवोकेट जयपाल सिंह कश्यप, प्रदीप उपली व अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed