फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Karnataka continues to dominate

कर्नाटक का दबदबा कायम

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 11 Jun 2022 01:12 AM IST
विज्ञापन
Karnataka continues to dominate
अंबाला। खेलो इंडिया यूथ गेम्स की तैराकी की प्रतियोगिताओं के तीसरे दिन भी कर्नाटक के खिलाड़ियों का दबदबा रहा। कर्नाटक ने 12 मेडल झटककर पहले स्थान पर जगह बनाई। इतना ही नहीं रिले में स्वर्ण सहित खिलाड़ियों ने चार पदक हासिल किए। दूसरे नंबर पर तमिलनाडू की टीम रही। उसके खिलाड़ियों ने तीन पदक और रिले में कांस्य जीता। वहीं, हरियाणा की टीम का भी शानदार प्रदर्शन देखने को मिला। टीम ने एक स्वर्ण, एक रजत और रिले में भी रजत पदक हासिल किए। हरियाणा की टीम का प्रदर्शन देखकर छावनी के वार हीरोज स्टेडियम तालियों की गड़गड़ाहट से गूंज उठा।
विज्ञापन

स्वीमिंग की 50 मीटर बैक स्ट्रोक प्रतियोगिता का परिणाम कर्नाटक के लिए ऐतिहासिक क्षण के बराबर था। स्वर्ण, रजत और कांस्य तीनों ही पदकों पर कर्नाटक के खिलाड़ियों ने कब्जा जमाया। बैक स्ट्रोक में अव्वल रहने वाली रिधिमा विरेंद्र कुमार ने स्वर्ण, नीना वेंकटेश ने रजत और शालिनी दीक्षित ने कांस्य पदक कर्नाटक की झोली में डाला। छावनी के वार हीरोज स्टेडियम में चल रहे खेलो इंडिया यूथ गेम्स का शुक्रवार को मध्यप्रदेश से आई टीम ने निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। टीम में मध्यप्रदेश के स्पोर्ट्स डायरेक्टर एवं एडीजीपी रवि कुमार गुप्ता, ज्वाइंट डायरेक्टर बीएस यादव, डिप्टी डायरेक्टर एमके धोनपुर, डिप्टी स्पोर्ट्स ऑफिसर प्रदीप अबिद्रा शामिल रहे। इन्होंने करीब दो घंटे तक स्टेडियम में जिम्नास्टिक हॉल का जायजा लेते हुए जर्मनी से आए उपकरण देखे। साथ ही ऑल वेदर स्वीमिंग पूल में भी सुविधाओं का जायजा लिया। खिलाड़ियों को परोसे जाने वाले खाने से लेकर उनके वेन्यू को भी देखा।
विज्ञापन

यह रहे परिणाम
400 मीटर फ्री स्टाइल (पुरुष)
कर्नाटक - अनीष - स्वर्ण
गुजरात - दिवांश परमार - रजत
तमिलनाडू - कृष्णा प्रणव - कांस्य
400 मीटर मेडले (महिला)
कर्नाटक - हशिका रामचंद्रा - स्वर्ण
तमिलनाडू - शक्ति बालाकृष्ण - रजत
कर्नाटक - ए जेदीधह - कांस्य
100 मीटर बटर फ्लाई (पुरुष)
हरियाणा - हर्ष - स्वर्ण
गुजरात - आर्यन पंचाल - रजत
कर्नाटक - संभव - कांस्य
50 मीटर बैक स्ट्रोक (पुरुष)
कर्नाटक - उत्कर्ष - स्वर्ण
बंगाल - साहिल - रजत
कर्नाटक - नयन - कांस्य
50 मीटर बैक स्ट्रोक (महिला)
कर्नाटक - रिधिमा - स्वर्ण
कर्नाटक - नीना - रजत
कर्नाटक - शालिनी - कांस्य
-----
100 मीटर फ्री स्टाइल (पुरुष)
कर्नाटक - संभव - स्वर्ण
हरियाणा - वीर खटकर - रजत
तमिलनाडू - जशूआ थॉमस - कांस्य
100 मीटर फ्री स्टाइल (महिला)
दिल्ली - जानवी - स्वर्ण
महाराष्ट्र - अन्नया वाला - रजत
कर्नाटक - नीना वेंकटेश - कांस्य
4 गुना 100 मीटर मेडले रिले (पुरुष)
कर्नाटक - स्वर्ण
हरियाणा - रजत
तमिनाडू - कांस्य
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed