फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Kandil became the choice of Gujarat and Tamil Nadu

Ambala News: गुजरात और तमिलनाडु की कंडील बनी ग्राहकों की पसंद

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 25 Oct 2024 03:05 AM IST
विज्ञापन
Kandil became the choice of Gujarat and Tamil Nadu
अंबाला। इस दीपावली पर गुजरात और तमिलनाडु की कॉटन में कपड़े वाली आकर्षक स्टार की कंडील, डॉट वाली कंडील, बडे़ मोर वाली कंडील और शीशे लगी कंडील ग्राहकों को इस बार सबसे ज्यादा पसंद आ रही है। यह कंडील 140 रुपये से लेकर 390 रुपये में उपलब्ध है। छावनी के बाजार में कॉटन के कपड़ों वाली कंडीलों की दुकानें सजी हुई हैं।
विज्ञापन

दुकानदार विशाल बताते हैं कि वह 20 साल से कंडील बेच रहे हैं। इस बार ग्राहक को गुजरात और तमिलनाडु की कंडील सबसे ज्यादा पसंद आ रही है। पहले के मुकाबले चाइनीज कंडील का क्रेज कम हो गया है। उन्होंने बताया कि 2014 के बाद से देश में निर्मित कपड़े की कंडीलों की मांग सबसे ज्यादा बढ़ी है। तब से उन्होंने चाइनीज कंडील लाना बंद कर दिया है। इसके बाद से वह भी देसी कंडील को बढ़ावा दे रहे हैं।
विज्ञापन

इस दीपावली पर गुजरात और तमिलनाडु की कंडील की डिमांड सबसे ज्यादा है। उनके पास 140 रुपये से लेकर 390 रुपये में कंडील उपलब्ध है। जिसमें कॉटन वाली कपड़े की कंडील में मंदिर के डिजाइन वाली 180 , रेनबो की कंडील 140 , छोटे मोर की कंडील 250, स्टार की कंडील 300, डॉट वाली कंडील 350 ये, बडे़ मोर की कंडील 390 , शीशे लगी कंडील 350 रुपये में उपलब्ध है। इसके अलावा अन्य प्रकार की कपड़ों की रंग बिरंगी कंडील भी कम दामों पर उपलब्ध है।
विज्ञापन
विज्ञापन

दुकानदार नीटू अरोड़ा ने बताया कि वह 15 साल से कंडील बेच रहे हैं। इस बार दीपावली पर उनके पास आसमान में उड़ने वाली कंडील 30 और 50 रुपये में उपलब्ध है। इस बार करवाचौथ पर सबसे ज्यादा आसमान में उड़ने वाली कंडील की सेल हुई थी।
ग्राहक अनिल ने बताया कि वह हर साल दीपावली पर चाइनीज कंडील की खरीदता था। लेकिन इस बार उसे कॉटन के कपड़े वाली कंडील मजबूत और अच्छी लगी तो उसने घर में सजावट के लिए कुछ कंडील खरीदी हैं।


ग्राहक मनोज कुमार का कहना है कि इस बाद गुजरात की बडे़ मोर वाली कंडील सबसे ज्यादा पसंद आई है। इससे पहले भी उसने दो तीन बार कंडील की खरीदारी की है। लेकिन कपड़ें वाली कंडील पहली बार खरीदी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed