फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Kamrshiyl, vehicles entering the city 12 hours Close, ambala

सिटी में 12 घंटे कॅमर्शियल वाहनों का प्रवेश बंद

Wed, 04 Jan 2017 12:27 AM IST
अमर उजाला/ब्यूरो/अंबाला
अमर उजाला/ब्यूरो/अंबाला Updated Wed, 04 Jan 2017 12:27 AM IST
विज्ञापन
Kamrshiyl, vehicles entering the city 12 hours Close, ambala
बाजारों का दौरा करते अधिकारी - फोटो : amar ujala

विज्ञापन
आखिरकार सिटी के 31 बाजारों में बेतरतीब पार्किंग और इसी वजह से लगने वाले जाम को लेकर जिला प्रशासन की नींद टूटी है। प्रशासन के आला अफसरों ने न केवल इस समस्या पर संज्ञान लिया, बल्कि अफसर खुद स्थिति का जायजा लेने बाजारों में पहुंचे। अफसरों की इस टीम में डीसी अंबाला प्रभजोत सिंह, पुलिस अधीक्षक अभिषेक जोरवाल, म्यूनिसिपल कारपोरेशन अंबाला (एमसीए) के कमिश्नर सत्येंद्र दूहन समेत अन्य अफसर मौजूद रहे।

बाजारों का दौरा करने के बाद सभी अफसरों ने डीसी कार्यालय में बैठक की और इस समस्या पर चिंतन और मंथन करते हुए ये फैसला लिया कि सिटी के बाजारों में सुबह 8 बजे से लेकर रात्रि 8 बजे तक कमर्शियल वाहनों की एंट्री बंद कर दी है। आगामी  9 जनवरी से अंबाला शहर में सुबह 8 बजे से सांय 8 बजे तक कार्मिशियल वाहनों के प्रवेश पर प्रतिबंध रहेगा। दिन के समय यह वाहन बलदेवनगर से जीटी रोड होते हुए मोहड़ा होकर जनसूई हेड जा सकेंगे। जबकि 15 जनवरी के बाद ऐसे वाहनों के शहर के प्रवेश पर चालान भी किये जाएंगे। 
विज्ञापन



अफसरों ने बनाई ये प्लानिंग
उपायुक्त ने अपने कार्यालय में पुलिस अधीक्षक अभिषेक जोरवाल और निगम आयुक्त सत्येंद्र दूहन सहित संबंधित अधिकारियों से यातायात समस्या के समाधान पर चर्चा की। इसके उपरांत उन्होंने अग्रसेन चौक, पालीटेक्निक चौक, मिक्सी चौक और कालका चौक क्षेत्र में जाकर यातायात समस्या के प्रभावी समाधान के लिए सभी आवश्यक उपायों के लिए मौके का मुआयना भी किया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रभजोत सिंह ने अग्रसेन चौक पर कपड़ा मार्केट साइड में स्लीप रोड बनाने तथा अनाज मंडी पुल से अग्रसेन चौक आने वाले वाहनों के लिए भी स्लीप रोड की व्यवस्था करने के निर्देश दिए।
डीसी ने कहा कि कपड़ा मार्केट की साइड में एंगल भी लगाए जाएंगे ताकि इस स्थान को अनधिकृत तरीके से पार्किंग के लिए इस्तेमाल न किया जा सके। उन्होंने यह भी कहा कि इस चौक पर नो पार्किंग के बोर्ड लगाकर गैर अधिकृत तरीके से खड़े होने वाली बसों व अन्य वाहनों के चालान किए जाएंगे। 
उन्होंने कहा कि अग्रसेन चौक से लेकर कालका चौक तक साइड में इंटरलॉकिंग टाइलें भी लगाई जाएंगी ताकि इस स्थान को हल्के वाहनों के लिए प्रयोग किया जा सके।

इसके अलावा उन्होंने बहुतकनीकी चौक पर भी स्लीप रोड की संभावनाएं तलाशने तथा अग्रसेन चौक व अन्य स्थानों पर यातायात में बाधा उत्पन्न करने वाले बिजली के खंभों को स्थानांतरित करवाने की बात कही। उन्होंने कहा कि शीघ्र ही अंबाला छावनी क्षेत्र में यातायात समस्या के समाधान के लिए भी अधिकारियों के साथ मौके का मुआयना करेंगे और समाधान की सभी संभावनाओं पर चर्चा की जायेगी। 

इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक अभिषेक जोरवाल, निगम आयुक्त सत्येन्द्र दुहन, संयुक्त आयुक्त गगनदीप सिंह, उप पुलिस अधीक्षक हितेष यादव, लोक निर्माण विभाग के कार्यकारी अभियंता डीडी कबोज, शहरी विकास प्राधिकरण के कार्यकारी अभियंता रोहताश सिंह, नगर निगम के कार्यकारी अधिकारी अरविंद बाल्यान सहित अन्य संबंधित अधिकारी मौजूद रहे। 


अमर उजाला ने प्रमुखता से उठाया था मुद्दा
अमर उजाला ने इसी मसले पर 24 दिसंबर के अंक में इसी समस्या को प्रमुखता से उठाया था। अमर उजाला ने बताया था कि आखिरकार सिटी के बाजारों में जाम की समस्या से जनता क्यों जूझती है और किसी तरह से बेतरतीब पार्किंग और बड़े कमर्शियल वाहन जाम की स्थिति पैदा करते हैं। उसी पर संज्ञान लेते हुए अफसरों की फौज ने अब खुद हालात का जायजा लिया और शहर को एक समाधान के जरिये हल देने का प्रयास किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed