{"_id":"667a1c3d9f9aa2d3d10efa16","slug":"kalka-shimla-rail-section-repaired-trains-started-running-ambala-news-c-36-1-amb1001-125081-2024-06-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ambala News: कालका-शिमला रेल सेक्शन दुरुस्त, ट्रेनों का संचालन शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ambala News: कालका-शिमला रेल सेक्शन दुरुस्त, ट्रेनों का संचालन शुरू
विज्ञापन
ब्रिज नंबर 800 को परीक्षण के दौर पार करता रेल इंजन। रेलवे
अंबाला। कालका-शिमला रेल सेक्शन दुरुस्त हो गया है और टॉय ट्रेनों का संचालन सोमवार दोपहर से शुरु कर दिया गया है जोकि अब कालका से शिमला तक दोनों दिशाओं में चलने लगी हैं।
उक्त सेक्शन पर ट्रेनों के संचालन से पहले खाली इंजन को चलाकर देखा गया और फिर क्लियरेंस मिलते ही सभी ट्रेनों का संचालन शुरु हो गया। इससे कालका सहित शिमला रेलवे स्टेशन पर बैठे सैकड़ों सैलानियों को काफी राहत मिली क्योंकि अधिकांश सैलानी, मुंबई, आंधप्रदेश, मध्यप्रदेश और दूर-दराज के क्षेत्रों से विश्व धरोहर रेल सेक्शन की यात्रा मन में लेकर आए थे।
अंबाला मंडल के कर्मचारियों ने लगातार तीन दिन तक दिन-रात कार्य करते सेक्शन को दुरुस्त करने का काम किया। गौरतलब है कि 22 मार्च को रेलवे ने उक्त सेक्शन पर ट्रेनों का संचालन बंद कर दिया था क्योंकि जतोग और समरहिल रेलवे स्टेशन के बीच पुल नंबर 800 के एक सिरे से मिट्टी दरक गई थी। रेलवे ने सुरक्षा कारणों के कारण उक्त रेलवे स्टेशनों के बीच ट्रेनों का संचालन तुरंत रोक दिया था ताकि कोई हादसा न हो जाए। वहीं यात्रियों की परेशानी को देखते हुए रेलवे ने तीन ट्रेनों का संचालन बीच रास्ते के रेलवे स्टेशन तारादेवी सहित अन्य तक किया।
विज्ञापन
पुल के हिस्से को दुरुस्त करने के बाद सोमवार दोपहर लगभग 12.25 बजे खाली इंजन चलाकर देखा गया कि कहीं कोई खामी तो नहीं रह गई। इसके बाद उक्त रेल सेक्शन पर तुरंत प्रभाव से सभी सात जोड़ी ट्रेनों का संचालन आरंभ हो गया और इससे रेल यात्रियों सहित सैलानियों को काफी राहत मिली।
वर्जन
जतोग और समरहिल रेलवे स्टेशन के मध्य पुल नंबर 800 के नीचे से दरकी मिट्टी को दुरुस्त कर दिया गया है। एक सिरे पर यह समस्या आई थी, अब इसे सीमेंट व कंक्रीट से पक्का किया है, जिससे कि दोबारा समस्या न आए। इंजन के परीक्षण के बाद तुरंत प्रभाव से ट्रेनों का संचालन कालका से शिमला तक आरंभ कर दिया है।
नवीन कुमार, वरिष्ठ वाणिज्य प्रबंधक, अंबाला मंडल।