फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Judicial officers and youth participated in the walkathon against drug abuse.

Ambala News: नशे के खिलाफ वॉकथॉन में दौड़े न्यायिक अधिकारी और युवा

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 06 Jan 2026 02:09 AM IST
विज्ञापन
Judicial officers and youth participated in the walkathon against drug abuse.
वॉकाथॉन में प्रतिभाग करते न्याया​धिकारी व अन्य। संवाद
संवाद न्यूज एजेंसी,
विज्ञापन

अंबाला सिटी। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण (डीएलएसए) की ओर से नशामुक्त समाज के निर्माण के लिए चलाए जा रहे एंटी ड्रग अवेयरनेस एंड प्रिवेंशन कैंपेन के तहत सोमवार को अंबाला की सड़कों पर जोश और संकल्प का नजारा दिखा। हर्बल पार्क से आर्य चौक तक आयोजित वॉकथॉन में न्यायिक अधिकारियों, पुलिस बल और युवाओं ने दौड़ लगाकर नशे के खिलाफ एकजुटता का संदेश दिया। जिला एवं सत्र न्यायाधीश कंचन माही ने वॉकाथॉन को हरी झंडी दिखाई। अभियान भारत के मुख्य न्यायाधीश सूर्यकांत ने 6 दिसंबर को शुरू किया था, जिसकी अवधि अब बढ़ाकर 15 जनवरी 2026 कर दी गई है। वॉकाथॉन में करीब 200 प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया।

सीजेएम-सह-सचिव श्री प्रवीण के साथ एडीजे मनपाल रमावत, अभिलाषा कोहली, डॉ. अशोक कुमार, अमित शर्मा सहित जिले के सभी न्यायिक अधिकारियों ने स्वयं दौड़ लगाकर प्रतिभागियों का नेतृत्व किया। इस मौके पर डीएसपी विजय पाल, रोटरी क्लब के अध्यक्ष वीके शर्मा, अटल कैंसर केयर सेंटर के निदेशक यशपाल वर्मा और सेंट्रल जेल की डिप्टी सुपरिटेंडेंट गीता रानी सहित भारी संख्या में कोर्ट स्टाफ और एनएसएस छात्र मौजूद रहे। वॉकाथॉन के समापन पर सीजेएम प्रवीण ने सभी का आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम के अंत में उपस्थित सभी लोगों ने नशामुक्त जीवन जीने, स्वच्छता बनाए रखने और दूसरों को जागरूक करने की सामूहिक शपथ ली।

वॉकाथॉन में प्रतिभाग करते न्यायाधिकारी व अन्य। संवाद

वॉकाथॉन में प्रतिभाग करते न्यायाधिकारी व अन्य। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed