{"_id":"62d461216f2144031319b42c","slug":"joint-secretary-darpan-jain-inspected-jal-shakti-kendra-ambala-news-knl114970424","type":"story","status":"publish","title_hn":"संयुक्त सचिव दर्पण जैन ने जल शक्ति केंद्र का किया निरीक्षण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
संयुक्त सचिव दर्पण जैन ने जल शक्ति केंद्र का किया निरीक्षण
विज्ञापन
अंबाला सिटी। भारत सरकार में मिनिस्टर ऑफ कॉमर्स के संयुक्त सचिव दर्पण जैन ने रविवार को सिंचाई भवन मॉडल टाउन अंबाला शहर में बनाये गये जल शक्ति केंद्र का निरीक्षण किया। उन्होंने जल शक्ति केंद्र का अवलोकन किया और केंद्र में मौजूद कर्मचारियों से यहां पर जल शक्ति अभियान के तहत की जा रही गतिविधियों के बारे में जानकारी ली।
इस मौके पर उनके साथ उपायुक्त विक्रम सिंह व एसडीएम हितेष कुमार मौजूद रहे। अधीक्षक अभियंता एके रघुवंशी ने संयुक्त सचिव को अवगत करवाया कि यहां पर जो भी किसान या अन्य आता है, उसे जल संचय की दिशा में जागरूक करते हुए जल बचाने के लिए प्रेरित भी किया जाता है। सिंचाई विभाग द्वारा जल संचय की दिशा में जो कार्य किये गये हैं, उसको यहां पर प्रदर्शित भी किया गया है। संयुक्त सचिव ने इस मौके पर सिंचाई विभाग के प्रांगण में स्थापित किये गये रेन हारवेस्टिंग सिस्टम का भी अवलोकन किया।
उन्होंने अधीक्षक अभियंता को कहा कि इस जल शक्ति केंद्र के बारे में लोगों में जागरूकता आए, इसके लिए प्रचार-प्रसार करवाएं । ताकि लोगों को यहां जल संचय की दिशा में जो भी जानकारी चाहिए वो उन्हें मिल सके। इस मौके पर मिनिस्ट्री ऑफ जल शक्ति से डीएन मंडल, कार्यकारी अभियंता रणवीर त्यागी, एसडीओ कुलबीर सिंह के साथ-साथ अन्य अधिकारी भी मौजूद रहे।