{"_id":"669c565d0a657f28bd02dc54","slug":"joint-conference-today-people-of-kayastha-community-will-gather-in-ambala-today-ambala-news-c-36-1-ame1006-126547-2024-07-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ambala News: संयुक्त सम्मेलन आज, आज अंबाला जुटेंगे कायस्थ समाज के लोग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ambala News: संयुक्त सम्मेलन आज, आज अंबाला जुटेंगे कायस्थ समाज के लोग
विज्ञापन
अंबाला। कायस्थ सभा हरियाणा द्वारा अंबाला छावनी की अग्रवाल धर्मशाला में संयुक्त कायस्थ सम्मेलन रविवार को आयोजित किया जाएगा। जिसमें भूतपूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की पुत्र वधु नीरा शास्त्री मुख्य अतिथि के तौर पर शिरकत करेंगी। इसके साथ ही देशभर से सभा के पदाधिकारी भी एकत्रित होंगे।
सभा के महासचिव अमित सक्सेना ने बताया कि सभा द्वारा कार्यक्रम सुबह साढ़े 10 बजे से शुरू हो जांएगे। जिसमें सबसे पहले दीप प्रज्ज्वलित किया जाएगा। इसके बाद सुबह सरस्वती वंदना, गणेश वंदना, भगवान श्री चित्रगुप्त स्तुति, बच्चों द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए जांएगे। इसके बाद अतिथि गण स्वागत किया जाएगा। इसके बाद मुख्य अतिथि का सम्मान और संबोधन किया जाएगा। दोपहर दो बजे से लेकर तीन बजे तक भोजन होगा। इसके बाद चार से पांच बजे तक संगठनों की बैठक होगी। सभा के महासचिव अमित सक्सेना ने बताया कि सभा को वर्ष 2014 में बनाया गया था।
-- -- -- -- -- -- -- -
ये अतिथि करेंगे शिरकत
डॉ. साकेत कुमार श्रीवास्तव (आईएएस), प्रबोध कुमार (आईपीएस), प्रोफेसर (डॉ.) सुशील श्रीवास्तव (शिकागो अध्यक्ष, उत्तरी अमेरिका कायस्थ संघ), डॉ. राजीव कुमार रंजन (वरिष्ठ अधिवक्ता - भारत के सर्वोच्च न्यायालय और राष्ट्रीय महासचिव - कायस्थ चित्रगुप्त महासभा), अनिल कर्ण कायस्थ, योगेंद्र श्रीवास्तव, जितेंद्र बच्चन (वरिष्ठ पत्रकार और राष्ट्रीय अध्यक्ष - सोशल वेलफेयर फेडरेशन ऑफ इंडिया), अरविंद श्रीवास्तव (संरक्षक - एबीसीवीएम), नागेंद्र माथुर (राष्ट्रीय अध्यक्ष - एबीसीवीएम और कुलदीप माथुर (अध्यक्ष - एबीकेएम- राजस्थान) मौजूद रहेंगे।