फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   JJP running on the path shown by Tau Devi Lal: Digvijay

ताऊ देवी लाल के बताए मार्ग पर चल रही जजपा : दिग्विजय

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 01 Aug 2023 12:51 AM IST
विज्ञापन
JJP running on the path shown by Tau Devi Lal: Digvijay
अंंबाला सिटी बस स्टैंड के बाहर धरने पर बैठे रेहड़ी फड़ी संचालकों को संबोधित करते जेजेपी नेता दि
अंबाला सिटी। मजदूर, गरीब, कमेरे वर्ग, किसान और जमीन से जुड़े प्रत्येक उस वर्ग के लिए आज भी हमारा सिद्धांत उसी प्रकार काम कर रहा है, जिस प्रकार से जननायक चौताऊ देवी लाल किया करते थे।
विज्ञापन

उपरोक्त शब्द जेजेपी नेता दिग्विजय चौटाला ने शहर बस स्टैंड के बाहर चल रहे रेहड़ी फड़ी संचालकों के प्रदर्शन के दौरान उनसे कहे। साथ ही उन्होंने कहा कि चौ. ताऊ देवी लाल ने देश प्रदेश के लोगों को रोजगार देने के सुनहरे अवसर प्रदान किए थे। उनका मानना था कि यदि मेरे देश प्रदेश का गरीब मजूदर, किसान और कमेरे वर्ग के लोग उन्नति करेंगे तो यह मेरा देश भी तरक्की की राह पर उन्नति करेगा।
विज्ञापन

दिग्विजय चौटाला ने रेहड़ी फड़ी संचालकों को आश्वासन दिया है कि पार्टी से ऊपर उठकर इस कमेरे वर्ग के साथ हैं और हमेेशा उनके हितों में काम करेंगे। वहीं, रेहड़ी फड़ी संचालकों के मामले में वह डीसी, एसपी सहित अन्य जिला प्रशासनिक अधिकारियों से बातचीत रेहड़ी संचालकों के कारोबार के लिए हर संभव प्रयास करेगें। इस मौके पर जेजेपी नेता विवेक ललाना, भाजपा नेता संजय लाकड़ा, हजपा से डिप्टी मेयर राजेश मेहता, आप पार्टी नेता विनोद धीमान, समाजसेवी वीरेश शांडिल्य, स्थानीय दुकानदार पिंका भाटिया, राजन ढ़ीगरा सहित भारी संख्या में रेहड़ी फड़ी संचालक यूनियन के सदस्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed