{"_id":"656cb9692bb1cf6bfa03cf66","slug":"jhelum-express-raided-passengers-luggage-stolen-from-amrapali-and-shalimar-ambala-news-c-36-1-amb1001-14711-2023-12-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ambala News: झेलम एक्सप्रेस में झपमटमारी तो आम्रपाली और शालीमार से यात्रियों का सामान चोरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ambala News: झेलम एक्सप्रेस में झपमटमारी तो आम्रपाली और शालीमार से यात्रियों का सामान चोरी
विज्ञापन
अंबाला। ट्रेनों में एक बार फिर छीना-झपटी व चोरी की वारदातें बढ़ने लगी हैं। अंबाला कैंट जीआरपी थाने में तीन मामले दर्ज किए गए हैं। पहले मामले में झेलम एक्सप्रेस में सफर करने वाले व्यक्ति के साथ झपमटमारी हो गई। कांगड़ा निवासी कुलभूषण सिंह ने बताया कि 11 नवंबर को वह ट्रेन नंबर 11077 में दिल्ली से पठानकोट की यात्रा कर रहा था। ट्रेन जब अंबाला कैंट स्टेशन पर पहुंची तो कोच में चढ़े एक अज्ञात व्यक्ति ने उसका बैग झपट लिया और चलती ट्रेन से कूदकर भाग गया।
बैग में सोने की चेन, मोबाइल सहित अन्य जरूरी दस्तावेज थे। वहीं लखनऊ निवासी रितू सिंह ने बताया कि 18 नवंबर को वह ट्रेन नंबर 15707 आम्रपाली एक्सप्रेस में सफर कर रही थी। ट्रेन जब अंबाला कैंट स्टेशन पर पहुंची तो किसी ने उसका काले रंग का बैग चोरी कर लिया। बैग में सोने के जेवरात, कपड़े व अन्य सामान था।
तीसरे मामले की जानकारी देते हुए मुज्जफरनगर निवासी सुरेश कुमार ने बताया कि वो परिजनों संग 18 नवंबर को ट्रेन नंबर 14646 शालीमार एक्सप्रेस में सफर कर रहा था। बीच रास्ते उसे नींद आ गई। सुबह 5.30 बजे उठा तो उसने अपने बैग को चेक किया, जोकि सीट पर नहीं था। उसने बताया कि बैग में छह मोबाइल, नकदी व जरूरी दस्तावेज थे।